Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की दर्दनाक मौत; साथी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 🔴 Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज 🔴 Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द 🔴 Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 🔴 Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बलौदाबाजार में विकास को मिली रफ्तार, 6.60 करोड़ रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी 🔴 Kolta Samaj Sammelan Mahasamund: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- "सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का पहुँचाना हमारी प्राथमिकता" 🔴 Brijmohan Agarwal Bastar Tour: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा, जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप से की मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, 62.5 प्रतिशत संपत्तियां बिकीं; 251 करोड़ का कारोबार 🔴 APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले- "दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज और नकली दवाओं पर लगे रोक" 🔴 Bastar Water Supply Scheme: मारकंडी नदी से बस्तर को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अमृत मिशन 2.0 के तहत 57.71 करोड़ मंजूर; उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बड़ी सौगात 🔴 Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की दर्दनाक मौत; साथी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 🔴 Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज 🔴 Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द 🔴 Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 🔴 Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बलौदाबाजार में विकास को मिली रफ्तार, 6.60 करोड़ रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी 🔴 Kolta Samaj Sammelan Mahasamund: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- "सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का पहुँचाना हमारी प्राथमिकता" 🔴 Brijmohan Agarwal Bastar Tour: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा, जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप से की मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, 62.5 प्रतिशत संपत्तियां बिकीं; 251 करोड़ का कारोबार 🔴 APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले- "दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज और नकली दवाओं पर लगे रोक" 🔴 Bastar Water Supply Scheme: मारकंडी नदी से बस्तर को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अमृत मिशन 2.0 के तहत 57.71 करोड़ मंजूर; उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बड़ी सौगात

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले- "दवाएं सस्ती हों, ग्रा...
APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले-
छत्तीसगढ़

APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले- "दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज और नकली दवाओं पर लगे रोक"

Samachar Cafe Desk 24 October 2026
Share :

APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सस्ता इलाज, किफायती दवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना देश की प्रमुख चुनौतियां हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। स्वास्थ्य और शिक्षा को केवल कारोबार नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त रोक लगाने, भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर वैज्ञानिक शोध करने और छत्तीसगढ़ की वनौषधियों के पारंपरिक ज्ञान को सामने लाने पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल श्री डेका आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (APTI) के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन 'एपिकॉन-2026' को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का मुख्य विषय ‘फार्मा शिक्षक आत्मनिर्भर भारत के लिए फार्मासिस्ट तैयार करने का संकल्प’ रखा गया है।

पारंपरिक चिकित्सा और ग्रामीण स्वास्थ्य पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर बैगा समुदाय के पास औषधीय पौधों और पारंपरिक उपचार पद्धतियों से जुड़ा समृद्ध ज्ञान है, जिसका वैज्ञानिक अध्ययन और दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों और फार्मासिस्टों से गांवों तक पहुँचकर जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि नकली दवाओं से मरीजों के जीवन पर गंभीर संकट पैदा होता है, इसलिए फार्मेसी के विद्यार्थियों, शिक्षकों और दवा उद्योग को दवाओं की गुणवत्ता और नैतिकता सुनिश्चित करनी चाहिए।

देशभर से जुटे 1800 से अधिक प्रतिनिधि

कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटू एम. पटेल, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, एपीटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मिलिंद जनराव उमेकर और भारतीय शिक्षा मंडल के संगठन मंत्री बी.आर. शंकरानंद सहित कई प्रमुख शिक्षाविद् उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से लगभग 700 शिक्षक, 900 विद्यार्थी और उद्योग जगत से जुड़े करीब 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।