Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG Finance Minister OP Choudhary Rungta Public School Bhilai: बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Karma Mahotsav Balrampur: करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात, 54.21 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व 17.27 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण 🔴 CG Census 2027 Second Phase Preparations: छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना व 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर सर्वेक्षण 🔴 CG Mahtari Bhakha Samman Saptah 2026: प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध, भाषण, वाद-विवाद व लोकगीत प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित 🔴 CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार से अधिक किसानों को 838.58 करोड़ रुपये का भुगतान 🔴 Farmers Paddy Procurement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ 🔴 CG PWD Review Meeting Mukesh Kumar Bansal: निविदा स्वीकृति के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन फील्ड निरीक्षण करने कहा 🔴 CG Paddy Procurement ICC Monitoring: आईसीसी कमांड से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, प्रदेश में 40,453 क्विंटल धान जब्त और 1,362 अलर्ट जारी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Vision Interview: सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां और विजन 🔴 CG Finance Minister OP Choudhary Rungta Public School Bhilai: बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Karma Mahotsav Balrampur: करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात, 54.21 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व 17.27 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण 🔴 CG Census 2027 Second Phase Preparations: छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना व 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर सर्वेक्षण 🔴 CG Mahtari Bhakha Samman Saptah 2026: प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध, भाषण, वाद-विवाद व लोकगीत प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित 🔴 CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार से अधिक किसानों को 838.58 करोड़ रुपये का भुगतान 🔴 Farmers Paddy Procurement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ 🔴 CG PWD Review Meeting Mukesh Kumar Bansal: निविदा स्वीकृति के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन फील्ड निरीक्षण करने कहा 🔴 CG Paddy Procurement ICC Monitoring: आईसीसी कमांड से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, प्रदेश में 40,453 क्विंटल धान जब्त और 1,362 अलर्ट जारी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Vision Interview: सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां और विजन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्...
CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार से अधिक किसानों को 838.58 करोड़ रुपये का भुगतान
छत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार से अधिक किसानों को 838.58 करोड़ रुपये का भुगतान

Samachar Cafe Desk 28 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से जारी है और प्रदेश के सभी 33 जिलों के उपार्जन केंद्रों में किसान धान विक्रय के लिए पहुंच रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 26 नवंबर तक प्रदेश में 1 लाख 11 हजार 629 किसानों से 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका समर्थन मूल्य 1,085 करोड़ 84 लाख रुपये है तथा अब तक 87 हजार 242 किसानों को 838 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान जारी किया जा चुका है। इस वर्ष धान विक्रय के लिए 28 लाख 6802 किसानों का पंजीयन हुआ है और प्रदेशभर में 3,095 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

केंद्रों में सुविधाओं, भंडारण सुरक्षा और नियमित निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो और खरीदी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। वहीं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पर्याप्त बारदाने, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, टोकन व तौल प्रणाली को व्यवस्थित रखने तथा उपार्जित धान की भंडारण सुरक्षा और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अनुसार अब तक 2 लाख 85 हजार 526.72 मीट्रिक टन मोटा धान, 1 लाख 15 हजार 672.84 मीट्रिक टन पतला धान और 42 हजार 688.20 मीट्रिक टन सरना धान खरीदा गया है।

राजनांदगांव खरीदी में सबसे आगे, जिलेवार आंकड़े जारी

प्रदेश में सर्वाधिक 43,394.64 मीट्रिक टन धान खरीदी राजनांदगांव जिले में हुई है, जिसके बाद प्रमुख जिलों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • प्रमुख जिले (मीट्रिक टन में): बालोद में 38,299.60, महासमुंद में 38,055.20, बेमेतरा में 37,421.40, धमतरी में 29,779.24, दुर्ग में 26,849.04, कबीरधाम में 25,771, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 24,819.44, बलौदाबाजार-भाटापारा में 19,876.88, गरियाबंद में 16,373.32 और रायपुर में 16,357.68 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
  • अन्य जिले (मीट्रिक टन में): कोंडागांव में 14,412.88, कांकेर में 13,416.64, बलरामपुर-रामानुजगंज में 13,375.72, सूरजपुर में 12,652.92, मुंगेली में 12,439.68, बिलासपुर में 9,134, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 8,819.44, सरगुजा में 8,146, कोरिया में 6,937.24, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5,719.52, बस्तर में 5,349.04, जशपुर में 4,148.44, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 3,541.24, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3,368.48, रायगढ़ में 3,254.08, कोरबा में 1,630.76, जांजगीर-चांपा में 191.64, सक्ती में 138.16, नारायणपुर में 111.36, बीजापुर में 96.12, दंतेवाड़ा में 4.72 तथा सुकमा जिले में 2.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई है।