अपनी पसंद की खबर खोजें
Brijmohan Agarwal Bastar Tour: रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने बस्तर प्रवास के तहत जगदलपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप से सौजन्य भेंट की। सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में बस्तर संभाग के विकास, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मां दंतेश्वरी के दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
शनिवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रसिद्ध शक्तिपीठ दंतेवाड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने आदिशक्ति मां दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और छत्तीसगढ़ की सुख, शांति, समृद्धि तथा बस्तरवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा से बस्तर आज शांति और विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है और यहाँ आकर हमेशा जनसेवा की एक नई ऊर्जा मिलती है।