Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की दर्दनाक मौत; साथी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 🔴 Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज 🔴 Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द 🔴 Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 🔴 Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बलौदाबाजार में विकास को मिली रफ्तार, 6.60 करोड़ रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी 🔴 Kolta Samaj Sammelan Mahasamund: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- "सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का पहुँचाना हमारी प्राथमिकता" 🔴 Brijmohan Agarwal Bastar Tour: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा, जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप से की मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, 62.5 प्रतिशत संपत्तियां बिकीं; 251 करोड़ का कारोबार 🔴 APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले- "दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज और नकली दवाओं पर लगे रोक" 🔴 Bastar Water Supply Scheme: मारकंडी नदी से बस्तर को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अमृत मिशन 2.0 के तहत 57.71 करोड़ मंजूर; उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बड़ी सौगात 🔴 Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की दर्दनाक मौत; साथी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 🔴 Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज 🔴 Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द 🔴 Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 🔴 Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बलौदाबाजार में विकास को मिली रफ्तार, 6.60 करोड़ रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी 🔴 Kolta Samaj Sammelan Mahasamund: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- "सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का पहुँचाना हमारी प्राथमिकता" 🔴 Brijmohan Agarwal Bastar Tour: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा, जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप से की मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, 62.5 प्रतिशत संपत्तियां बिकीं; 251 करोड़ का कारोबार 🔴 APICON 2026 Raipur: राज्यपाल रमेन डेका बोले- "दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज और नकली दवाओं पर लगे रोक" 🔴 Bastar Water Supply Scheme: मारकंडी नदी से बस्तर को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अमृत मिशन 2.0 के तहत 57.71 करोड़ मंजूर; उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बड़ी सौगात

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल...
Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, 62.5 प्रतिशत संपत्तियां बिकीं; 251 करोड़ का कारोबार
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, 62.5 प्रतिशत संपत्तियां बिकीं; 251 करोड़ का कारोबार

Samachar Cafe Desk 24 October 2026
Share :

Chhattisgarh Housing Board OTS-2 Scheme:छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को किफायती दरों पर आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 (OTS-2) को शानदार सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में चल रही इस योजना के तहत अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय किया जा चुका है। योजना के माध्यम से कुल 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिक चुकी हैं।

पूर्ववर्ती योजना की तुलना में बेहतर प्रदर्शन

OTS-2 योजना के तहत कुल 2,656 संपत्तियां शामिल की गई थीं, जिनमें से अब केवल 997 संपत्तियां ही शेष बची हैं, जिनका मूल्य 134.40 करोड़ रुपये है। इससे पहले सितंबर 2021 से मार्च 2024 तक चली पुरानी OTS योजना में विक्रय का प्रतिशत मात्र 17.27 था, जबकि वर्तमान OTS-2 योजना में यह बढ़कर 62.5% पहुंच गया है।

मंडल आयुक्त ने की समीक्षा, चलेंगे ‘आवास रथ’

हाल ही में मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष बचे आवासों में लिफ्ट, मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और लोगों को संपत्तियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराने के लिए रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में 'आवास रथ' चलाए जाने की घोषणा की गई है।

इच्छुक नागरिक मार्च 2027 तक इस योजना के तहत 10 से 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ उठाकर अपनी पसंद की संपत्ति खरीद सकते हैं।