Samachar Cafe
Breaking
🔴 Urban Challenge Fund Conclave: सीएम विष्णुदेव साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत 🔴 Global Map: छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर पहुंची यूनेस्को की अस्थायी सूची में, विश्व धरोहर बनने की ओर ऐतिहासिक कदम 🔴 Accident News: धमतरी में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रामलीला मंचन में फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे 🔴 Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट 🔴 Crime News: रावण दहन के बाद उपजे विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा 🔴 Chhattisgarh Pavilion at IITF 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन, 45वें ट्रेड फेयर में दिखेगी 'विकास और विरासत' की झलक 🔴 Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के बलिदान से बस्तर में आई शांति और सुरक्षा 🔴 Women’s T20 International Cricket: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद 🔴 Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा 🔴 Urban Challenge Fund Conclave: सीएम विष्णुदेव साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत 🔴 Global Map: छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर पहुंची यूनेस्को की अस्थायी सूची में, विश्व धरोहर बनने की ओर ऐतिहासिक कदम 🔴 Accident News: धमतरी में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रामलीला मंचन में फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे 🔴 Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट 🔴 Crime News: रावण दहन के बाद उपजे विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा 🔴 Chhattisgarh Pavilion at IITF 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन, 45वें ट्रेड फेयर में दिखेगी 'विकास और विरासत' की झलक 🔴 Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के बलिदान से बस्तर में आई शांति और सुरक्षा 🔴 Women’s T20 International Cricket: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद 🔴 Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति, सीएम विष्णु...
छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने कहा- भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हों विकास परियोजनाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने कहा- भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हों विकास परियोजनाएं

Samachar Cafe Desk 21 October 2026
Share :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि 'विकसित भारत' और 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहर केवल आवास और नागरिक सुविधाओं के केंद्र नहीं हैं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, उद्योग, व्यापार, रोजगार और नवाचार के प्रमुख आधार भी हैं। छत्तीसगढ़ के शहरों का विकास वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित न रहकर आने वाली पीढ़ियों और दशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित, समावेशी और टिकाऊ होना चाहिए। मुख्यमंत्री आज नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अर्बन चैलेंज फंड (UCF) एवं अर्बन इन्वेस्ट विंडो (UiWIN) विषयक प्रथम क्षेत्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

नगरीय विकास को मजबूती देने के लिए दो अहम MoU

कार्यशाला के दौरान प्रदेश के नगरीय विकास और वित्तीय व तकनीकी प्रबंधन को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए:

पहला समझौता: हुडको और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के बीच।

दूसरा समझौता: नगरीय प्रशासन विभाग और सेप्ट विश्वविद्यालय के बीच।

इन समझौतों से नगरीय निकायों को वित्तीय संसाधन जुटाने, तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त करने और संस्थागत क्षमता विकास में अभूतपूर्व सहायता मिलेगी।

शहरों की समस्याओं का हो स्थायी समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। इसके अलावा, बिजली और अन्य सेवाओं के अव्यवस्थित तारों को भूमिगत (Underground) करने की योजनाएं तैयार की जानी चाहिए ताकि आधुनिक शहरी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अर्बन चैलेंज फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसका छत्तीसगढ़ के निकायों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, हुडको के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।