Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर है...
CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद
छत्तीसगढ़

CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद

Samachar Cafe Desk 26 November 2026
Share :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं, जो अपने कैमरे और रचनात्मकता के माध्यम से प्रदेश की लोककला, संस्कृति, खान-पान, पर्यटन स्थलों और छत्तीसगढ़ी भाषा को देश-दुनिया में नई पहचान दिला रहे हैं।

​कार्यक्रम में जनता की सार्वजनिक वोटिंग के आधार पर 16 मुख्य श्रेणियों और 46 उपश्रेणियों में फूड, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा और लाइफस्टाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्रिएटर्स को पुरस्कृत किया गया।

​पॉडकास्ट शैली में संवाद: पंच से मुख्यमंत्री तक के सफर को किया साझा

​युवा क्रिएटर्स के साथ पॉडकास्ट शैली में संवाद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने अपने जीवन और राजनीतिक सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। पढ़ाई के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे सार्वजनिक जीवन में आए और गांव के लोगों के आशीर्वाद से पंच, निर्विरोध सरपंच, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।

​बस्तर में शांति, विकास और 34 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच

​नक्सलवाद के खात्मे से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने 31 मार्च 2026 को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और जवानों के साहस से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि ‘नियद नेल्लानार’ योजना से दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत 34 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है और ‘बस्तर मुन्ने’ अभियान के जरिए गांव-गांव में राशन कार्ड, आधार कार्ड व जॉब कार्ड बनाए जा रहे हैं।

​किसानों की समृद्धि, युवाओं को रोजगार और 38 नालंदा परिसर

​कृषि और रोजगार से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीद रही है। युवाओं के लिए नई औद्योगिक नीति के तहत 1000 रोजगार देने वाले उद्यमियों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 38 नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खनिज राजस्व में सरकार बनने के बाद से 5 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

​लखपति दीदियों के उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

​मुख्यमंत्री साय ने क्रिएटर्स से अपील की कि वे बस्तर और सरगुजा के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ महिला स्व-सहायता समूहों और लखपति दीदियों के उत्पादों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़े बाजारों तक पहुंचाएं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में मुख्यमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और युवा क्रिएटर्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।