अपनी पसंद की खबर खोजें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और अमित चिमनानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आपसी चर्चा के साथ कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।