Samachar Cafe
Breaking
🔴 Urban Challenge Fund Conclave: सीएम विष्णुदेव साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत 🔴 Global Map: छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर पहुंची यूनेस्को की अस्थायी सूची में, विश्व धरोहर बनने की ओर ऐतिहासिक कदम 🔴 Accident News: धमतरी में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रामलीला मंचन में फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे 🔴 Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट 🔴 Crime News: रावण दहन के बाद उपजे विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा 🔴 Chhattisgarh Pavilion at IITF 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन, 45वें ट्रेड फेयर में दिखेगी 'विकास और विरासत' की झलक 🔴 Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के बलिदान से बस्तर में आई शांति और सुरक्षा 🔴 Women’s T20 International Cricket: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद 🔴 Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा 🔴 Urban Challenge Fund Conclave: सीएम विष्णुदेव साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत 🔴 Global Map: छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर पहुंची यूनेस्को की अस्थायी सूची में, विश्व धरोहर बनने की ओर ऐतिहासिक कदम 🔴 Accident News: धमतरी में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रामलीला मंचन में फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे 🔴 Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट 🔴 Crime News: रावण दहन के बाद उपजे विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा 🔴 Chhattisgarh Pavilion at IITF 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन, 45वें ट्रेड फेयर में दिखेगी 'विकास और विरासत' की झलक 🔴 Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के बलिदान से बस्तर में आई शांति और सुरक्षा 🔴 Women’s T20 International Cricket: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद 🔴 Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में...
Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा
छत्तीसगढ़

Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा

Samachar Cafe Desk 21 October 2026
Share :

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में विजयादशमी का पर्व बेहद भव्य और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

रावणभाठा मैदान की 170 साल पुरानी गौरवशाली परंपरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि रायपुर का रावणभाठा मैदान लगभग 170 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा का साक्षी रहा है। पीढ़ियों से यहां विजयादशमी का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और सामूहिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि केवल पुतले के रूप में बाहर के रावण को जलाने के बजाय हमें अपने भीतर विद्यमान काम, क्रोध, लोभ और अहंकार रूपी बुराइयों का भी वध करने का संकल्प लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से है ननिहाल का रिश्ता

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से अत्यंत गहरा और आत्मीय नाता है, क्योंकि यह पावन धरती माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। वनवास काल का एक लंबा समय श्रीराम ने इसी क्षेत्र में बिताया था, जिससे उनकी स्मृतियां यहां के जनमानस में रची-बसे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही 'श्रीरामलला दर्शन योजना' के तहत अब तक 49 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जा चुके हैं।

इस गरिमामयी आयोजन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित उत्सव समिति के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में राजधानीवासी उपस्थित रहे।