Samachar Cafe
Breaking
🔴 Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और बेटे को प्रलोभन देने पर दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज 🔴 Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्छा रिस्पांस, बालोद स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या 🔴 Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, केतन कुशवाहा बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' 🔴 PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में सड़कों और निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी 🔴 Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, फंड होने के बावजूद मेडिकेटेड मच्छरदानी खरीदने में लापरवाही; कांकेर में हो चुकी है बच्चों की मौत 🔴 President Droupadi Murmu Bastar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में की बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना 🔴 Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य और नवाचारों पर रहा विशेष जोर 🔴 State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज, सांसद चिंतामणि महाराज ने किया शुभारंभ 🔴 Muria Darbar Jagdalpur: मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं- "मैं भी मांझी की बेटी हूँ, आदिवासी समाज की परंपराएँ सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण" 🔴 Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में ऐतिहासिक बना बस्तर दशहरा, मांझियों और चालकियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान 🔴 Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और बेटे को प्रलोभन देने पर दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज 🔴 Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्छा रिस्पांस, बालोद स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या 🔴 Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, केतन कुशवाहा बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' 🔴 PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में सड़कों और निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी 🔴 Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, फंड होने के बावजूद मेडिकेटेड मच्छरदानी खरीदने में लापरवाही; कांकेर में हो चुकी है बच्चों की मौत 🔴 President Droupadi Murmu Bastar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में की बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना 🔴 Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य और नवाचारों पर रहा विशेष जोर 🔴 State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज, सांसद चिंतामणि महाराज ने किया शुभारंभ 🔴 Muria Darbar Jagdalpur: मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं- "मैं भी मांझी की बेटी हूँ, आदिवासी समाज की परंपराएँ सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण" 🔴 Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में ऐतिहासिक बना बस्तर दशहरा, मांझियों और चालकियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Housing Board Bulk Purchase Policy: छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को...
Housing Board Bulk Purchase Policy: छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई रफ्तार, बल्क परचेस नीति से संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास; 42 करोड़ से अधिक का कारोबार
छत्तीसगढ़

Housing Board Bulk Purchase Policy: छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई रफ्तार, बल्क परचेस नीति से संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास; 42 करोड़ से अधिक का कारोबार

Samachar Cafe Desk 23 October 2026
Share :

Housing Board Bulk Purchase Policy: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने के लिए लिए गए निर्णयों के शानदार परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए 'बल्क परचेस' (थोक खरीदी) की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्तियों के कारोबार को नई गति मिली है।

छह शहरों में 226 आवासों का विक्रय, 42.17 करोड़ का कारोबार

मंडल द्वारा संचालित विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत अब तक दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, नवा रायपुर अटल नगर और आरंग में संस्थागत खरीदी के माध्यम से कुल 226 आवासों का विक्रय किया जा चुका है, जिनका कुल मूल्य लगभग 42.17 करोड़ रुपये है।

प्रमुख संस्थागत खरीदारों का विवरण इस प्रकार है:

जीएसटी विभाग: चार प्रमुख शहरों (दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और रायगढ़) में कुल 68 आवासों का क्रय किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 23.77 करोड़ रुपये है।

मेफेयर संस्था: नवा रायपुर अटल नगर में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 128 मकानों की खरीदी लगभग 16.20 करोड़ रुपये में की है।

मैट्स विश्वविद्यालय: आरंग में 30 मकान लगभग 2.20 करोड़ रुपये की राशि से खरीदे हैं।

इसके अलावा, नवा रायपुर में विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा भी 128 फ्लैट्स (लगभग 16.20 करोड़ रुपये के मूल्य के) की बल्क खरीदी का निर्णय लिया गया है, जिसके पूरा होने पर यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

मंत्रिपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय से खुला रास्ता

गौरतलब है कि नवा रायपुर के सेक्टर-16, 30 और 34 में EWS और LIG वर्ग के लिए हजारों आवास बनाए गए थे, जिनमें से कुछ भवन लंबे समय से अविक्रित थे। इन रिक्त भवनों के बेहतर उपयोग और रखरखाव की चुनौतियों को देखते हुए 14 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन बार विज्ञापन के बाद अविक्रित रहने वाले आवासों को अन्य आय वर्ग के व्यक्तियों व संस्थाओं को भी बेचने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, पात्र EWS और LIG हितग्राहियों को पूर्ववत शासकीय अनुदान का लाभ मिलता रहेगा, जबकि संस्थाओं को बिना अनुदान आवास क्रय करने की सुविधा दी गई है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे न केवल रिक्त भवनों का सदुपयोग हो रहा है, बल्कि आवासीय परिसरों में बसाहट बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को भी मजबूती मिल रही है।