अपनी पसंद की खबर खोजें
Mata Jatmai Ghatrani Darshan: उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर से शांति नगर कुंद्रा पारा की मातृशक्तियों को माँ जतमई एवं माँ घटारानी के पावन दर्शन हेतु श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आस्था और संस्कृति को मिलती है मजबूती
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी मातृशक्तियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की और माँ जतमई व माँ घटारानी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएँ हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को भी प्रगाढ़ करती हैं। इस दौरान यात्रा में शामिल महिलाओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।