Samachar Cafe
Breaking
🔴 President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, राज्यपाल और सीएम विष्णु देव साय ने की अगवानी 🔴 Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, सांसद शंकर लालवानी भी रहे मौजूद 🔴 दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने पर 5 किलो जलेबी नष्ट और होटल सील 🔴 उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल; NHAI ने शुरू की जांच 🔴 छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये होगा कुल मासिक वेतन 🔴 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री पहुंचा, जल्द बढ़ेगी सुबह-रात की ठंड 🔴 Crime News: आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार, सीएम विष्णु देव साय ने दी 29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी की स्मृति में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, राज्यपाल और सीएम साय रहे मौजूद 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' में की शिरकत, कहा- अन्न का सम्मान और प्रकृति की रक्षा हम सबका दायित्व 🔴 President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, राज्यपाल और सीएम विष्णु देव साय ने की अगवानी 🔴 Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, सांसद शंकर लालवानी भी रहे मौजूद 🔴 दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने पर 5 किलो जलेबी नष्ट और होटल सील 🔴 उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल; NHAI ने शुरू की जांच 🔴 छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये होगा कुल मासिक वेतन 🔴 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री पहुंचा, जल्द बढ़ेगी सुबह-रात की ठंड 🔴 Crime News: आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार, सीएम विष्णु देव साय ने दी 29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी की स्मृति में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, राज्यपाल और सीएम साय रहे मौजूद 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' में की शिरकत, कहा- अन्न का सम्मान और प्रकृति की रक्षा हम सबका दायित्व

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Nandanvan Zoo News: रायपुर के नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन ...
Nandanvan Zoo News: रायपुर के नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू 'फफोरी' की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़

Nandanvan Zoo News: रायपुर के नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू 'फफोरी' की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Samachar Cafe Desk 22 October 2026
Share :

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नवा रायपुर के नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ लंबे समय से रह रही 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की 19 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में मृत्यु हो गई है। सफारी प्रबंधन के मुताबिक, उसकी मौत का कारण बढ़ती उम्र यानी वृद्धावस्था है।

वर्ष 2012 में लाई गई थी रायपुर

जंगल सफारी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मादा हिमालयन भालू फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान (एनिमल एक्सचेंज) कार्यक्रम के तहत असम के गुवाहाटी चिड़ियाघर से 12 वर्ष की आयु में रायपुर लाया गया था। तब से वह लगातार नंदनवन जू में ही रह रही थी और यहाँ आने वाले पर्यटकों व वन्यजीव प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी।

विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

फफोरी की मृत्यु के पश्चात नंदनवन जू के हिमालयन भालू बाड़े में ही वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी द्वारा नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद जंगल सफारी के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में उसे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधिवत और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान नंदनवन जू एवं जंगल सफारी के संचालक सह-वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सहायक संचालक सहित वन विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, पशुपालक और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे। फफोरी के निधन पर पूरी सफारी टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रबंधन का कहना है कि सफारी में वन्यजीवों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी और उनकी देखरेख के लिए तमाम अत्याधुनिक और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं।