Samachar Cafe
Breaking
🔴 President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, राज्यपाल और सीएम विष्णु देव साय ने की अगवानी 🔴 Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, सांसद शंकर लालवानी भी रहे मौजूद 🔴 दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने पर 5 किलो जलेबी नष्ट और होटल सील 🔴 उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल; NHAI ने शुरू की जांच 🔴 छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये होगा कुल मासिक वेतन 🔴 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री पहुंचा, जल्द बढ़ेगी सुबह-रात की ठंड 🔴 Crime News: आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार, सीएम विष्णु देव साय ने दी 29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी की स्मृति में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, राज्यपाल और सीएम साय रहे मौजूद 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' में की शिरकत, कहा- अन्न का सम्मान और प्रकृति की रक्षा हम सबका दायित्व 🔴 President Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, राज्यपाल और सीएम विष्णु देव साय ने की अगवानी 🔴 Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, सांसद शंकर लालवानी भी रहे मौजूद 🔴 दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने पर 5 किलो जलेबी नष्ट और होटल सील 🔴 उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल; NHAI ने शुरू की जांच 🔴 छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये होगा कुल मासिक वेतन 🔴 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री पहुंचा, जल्द बढ़ेगी सुबह-रात की ठंड 🔴 Crime News: आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 🔴 बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार, सीएम विष्णु देव साय ने दी 29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी की स्मृति में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, राज्यपाल और सीएम साय रहे मौजूद 🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' में की शिरकत, कहा- अन्न का सम्मान और प्रकृति की रक्षा हम सबका दायित्व

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ President Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ...
President Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़

President Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत

Samachar Cafe Desk 22 October 2026
Share :

राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के पावन अवसर पर आयोजित 'सेवा सम्मान एवं युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी विशेष रूप से शिरकत की। राष्ट्रपति महोदया की इस गरिमामयी उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर इस आयोजन को ऐतिहासिक और गौरवशाली बना दिया।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया आभार

विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका छत्तीसगढ़ की धरती पर आना समस्त प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समस्त उड़िया समाज की ओर से राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया। विधायक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कड़ा संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।

युवाओं को आत्मनिर्भर और संस्कारवान बनने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला (Job Creator) बनना चाहिए। तकनीक के साथ-साथ नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के जरिए देश के विकास में योगदान देना समय की मांग है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव से पहुँचने का आह्वान किया।

नुआखाई पर्व और संस्कृति का महत्व

नुआखाई पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विधायक मिश्रा ने कहा कि यह सिर्फ एक कृषि पर्व नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्नदाता किसानों के सम्मान, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का महापर्व है। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर ही हम आधुनिकता के साथ आगे बढ़ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, भावना बोहरा, संपत अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।