Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की दर्दनाक मौत; साथी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 🔴 Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज 🔴 Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द 🔴 Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 🔴 Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बलौदाबाजार में विकास को मिली रफ्तार, 6.60 करोड़ रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी 🔴 Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और बेटे को प्रलोभन देने पर दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज 🔴 Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्छा रिस्पांस, बालोद स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या 🔴 Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, केतन कुशवाहा बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' 🔴 PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में सड़कों और निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी 🔴 Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, फंड होने के बावजूद मेडिकेटेड मच्छरदानी खरीदने में लापरवाही; कांकेर में हो चुकी है बच्चों की मौत 🔴 Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की दर्दनाक मौत; साथी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल 🔴 Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज 🔴 Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रहेगी आंशिक रद्द 🔴 Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मिजाज; भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 🔴 Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बलौदाबाजार में विकास को मिली रफ्तार, 6.60 करोड़ रुपये के 67 निर्माण कार्यों को मंजूरी 🔴 Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छोटी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और बेटे को प्रलोभन देने पर दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज 🔴 Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्छा रिस्पांस, बालोद स्टेशन पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या 🔴 Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, केतन कुशवाहा बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' 🔴 PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में सड़कों और निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी 🔴 Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, फंड होने के बावजूद मेडिकेटेड मच्छरदानी खरीदने में लापरवाही; कांकेर में हो चुकी है बच्चों की मौत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजन...
PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में सड़कों और निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
छत्तीसगढ़

PWD Secretary Inspection: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव में सड़कों और निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

Samachar Cafe Desk 23 October 2026
Share :

राजनांदगांव: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों, पुलों, निर्माणाधीन कॉलेज भवन और पुराने विश्राम गृह का मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से निर्माण स्थलों पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच करें।

सड़क निर्माण और पुल के कार्यों की समीक्षा

सचिव बंसल ने राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया और सड़क की विभिन्न परतों, निर्धारित चौड़ाई व लेवल की जांच के निर्देश दिए। ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल की नींव, पिलर और तकनीकी मापदंडों की समीक्षा करते हुए जल निकासी का विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके अलावा, ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक बन रही सड़क की खुदाई, बेस निर्माण और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

डोंगरगांव विश्राम गृह और कॉलेज भवन का निरीक्षण

विश्राम गृह विकास: डोंगरगांव में पुराने विश्राम गृह के मुख्य भवन को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के रूप में विकसित करने और परिसर की साफ-सफाई व समतलीकरण कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए।

शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी: ग्राम अर्जुनी में बन रहे नवीन कॉलेज भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लगभग 10 एकड़ भूमि का विधिवत सीमांकन कर पिलर लगाने और दिव्यांगजनों के लिए रैम्प बनाने की संभावना तलाशने को कहा।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार और कार्यपालन अभियंता रितु खरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।