Samachar Cafe
Breaking
🔴 Railway Expansion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली ऐतिहासिक सौगात, रावघाट पहली बार जुड़ा रेल नेटवर्क से; रायपुर-कुरूद ट्रेन का भी शुभारंभ 🔴 विजयादशमी की खुशियां मातम में बदलीं, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत 🔴 Crime News: जादू-टोना के शक में पड़ोसी पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, कोड़ेनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 महाअष्टमी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी और मां चंडी के दर्शन, ऐतिहासिक खप्पर यात्रा में हुए शामिल 🔴 National Recognition for Chhattisgarh Artists: छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार', जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू सम्मानित 🔴 बिलासपुर में गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, तीन बच्चों की हालत गंभीर; सिम्स अस्पताल में इलाज जारी 🔴 Railway Engine Maintenance in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा, 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों का होगा रखरखाव 🔴 National Consumer Commission Verdict: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद बीमा देने से इनकार करने पर कंपनी को झटका, 6% ब्याज सहित 20 लाख मुआवजा देने का आदेश 🔴 Raipur Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर की WRS कॉलोनी में सीएम विष्णुदेव साय ने किया 101 फीट ऊंचे रावण का दहन, कहा- भीतर के अहंकार को करें समाप्त 🔴 Women Empowerment: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना और सांस्कृतिक विरासत पर दिया जोर 🔴 Railway Expansion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली ऐतिहासिक सौगात, रावघाट पहली बार जुड़ा रेल नेटवर्क से; रायपुर-कुरूद ट्रेन का भी शुभारंभ 🔴 विजयादशमी की खुशियां मातम में बदलीं, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत 🔴 Crime News: जादू-टोना के शक में पड़ोसी पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, कोड़ेनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 महाअष्टमी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी और मां चंडी के दर्शन, ऐतिहासिक खप्पर यात्रा में हुए शामिल 🔴 National Recognition for Chhattisgarh Artists: छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार', जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू सम्मानित 🔴 बिलासपुर में गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, तीन बच्चों की हालत गंभीर; सिम्स अस्पताल में इलाज जारी 🔴 Railway Engine Maintenance in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा, 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों का होगा रखरखाव 🔴 National Consumer Commission Verdict: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद बीमा देने से इनकार करने पर कंपनी को झटका, 6% ब्याज सहित 20 लाख मुआवजा देने का आदेश 🔴 Raipur Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर की WRS कॉलोनी में सीएम विष्णुदेव साय ने किया 101 फीट ऊंचे रावण का दहन, कहा- भीतर के अहंकार को करें समाप्त 🔴 Women Empowerment: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना और सांस्कृतिक विरासत पर दिया जोर

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ बिलासपुर में गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की बिगड़ी तबी...
बिलासपुर में गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, तीन बच्चों की हालत गंभीर; सिम्स अस्पताल में इलाज जारी
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, तीन बच्चों की हालत गंभीर; सिम्स अस्पताल में इलाज जारी

Samachar Cafe Desk 20 October 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से फूड पॉइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ठेले पर गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में तीन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से छह साल के एक बच्चे को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू (NICU) में रखा गया है, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

सीएमडी कॉलेज के पास खाया था गुपचुप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसदा गांव के रहने वाले महेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू और परिवार के अन्य बच्चों के साथ घूमने के लिए बिलासपुर आए थे। इस दौरान अष्टमी की रात परिवार के सभी सदस्यों ने सीएमडी कॉलेज के पास स्थित एक ठेले पर गुपचुप खाया था और इसके बाद अपने घर लौट गए।

सुबह उठते ही शुरू हुई उल्टी और बेचैनी

गुपचुप खाने के अगले दिन सुबह होते ही परिवार के सदस्यों को लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते परिवार के सात लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गई। परिवार में हड़कंप मच जाने के बाद सभी पीड़ितों को तुरंत उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है और फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है।