Samachar Cafe
Breaking
🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित 🔴 Chhattisgarh Special Educator Recruitment 2026: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 🔴 Bijapur New Police Station Pillur: बीजापुर के 24वें थाने पील्लूर का हुआ शुभारंभ, 15 गांवों को मिलेगी सुरक्षा और सुगम न्याय 🔴 Maoist Dump Recovered in Bijapur: जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद 🔴 Winter Rain Health Tips: ठंड के मौसम में अचानक बारिश से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, खुद को फिट रखने के लिए अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स 🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित 🔴 Chhattisgarh Special Educator Recruitment 2026: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 🔴 Bijapur New Police Station Pillur: बीजापुर के 24वें थाने पील्लूर का हुआ शुभारंभ, 15 गांवों को मिलेगी सुरक्षा और सुगम न्याय 🔴 Maoist Dump Recovered in Bijapur: जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद 🔴 Winter Rain Health Tips: ठंड के मौसम में अचानक बारिश से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, खुद को फिट रखने के लिए अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसग...
Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान

Samachar Cafe Desk 21 November 2026
Share :

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं के रंगों से सराबोर रही। छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में प्रदेश के लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों और लोक संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह ने राष्ट्रीय राजधानी में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

​समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, उद्योग और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की व्यापक संभावनाओं वाला राज्य है। उन्होंने नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का उल्लेख करते हुए देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को इस्पात, सीमेंट, ऊर्जा, एल्युमिनियम और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने कृषि आधारित उद्योगों, लघु वनोपज के प्रसंस्करण तथा महिला स्व-सहायता समूहों व स्थानीय शिल्पकारों के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब तेजी से बदल रही है। जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ की चर्चा कभी नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में होती थी, आज वही प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, जीवंत लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की नई संभावनाओं के साथ देश-दुनिया के सामने नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब वे इतनी बड़ी संख्या में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

​भारत मंडपम के एम्फी थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के लोक कलाकारों ने मांदर और ढोल की थाप पर गौर, गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी और करमा जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की ऊर्जावान प्रस्तुतियां दीं। अलग-अलग अंचलों की इन लोक नृत्य शैलियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, कृषि संस्कृति, लोक आस्था और उत्सव परंपराओं को जीवंत कर दिया, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

​समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यापार मेले में लगे छत्तीसगढ़ पवेलियन का भी भ्रमण किया। उन्होंने बस्तर की पारंपरिक बेलमेटल कला, चांपा के कोसा सिल्क, जनजातीय आभूषणों, हथकरघा वस्त्रों, वनोपज उत्पादों तथा कोदो, कुटकी और रागी जैसे मिलेट उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की। विशेष रूप से उन्होंने पवेलियन में चित्रकोट जलप्रपात के 3डी वर्चुअल रियलिटी (VR) अनुभव को पर्यटन को बढ़ावा देने का एक अभिनव प्रयास बताया, जिससे देश-विदेश के आगंतुक छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू हो रहे हैं।