Samachar Cafe
Breaking
🔴 Urban Challenge Fund Conclave: सीएम विष्णुदेव साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत 🔴 Global Map: छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर पहुंची यूनेस्को की अस्थायी सूची में, विश्व धरोहर बनने की ओर ऐतिहासिक कदम 🔴 Accident News: धमतरी में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रामलीला मंचन में फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे 🔴 Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट 🔴 Crime News: रावण दहन के बाद उपजे विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा 🔴 Chhattisgarh Pavilion at IITF 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन, 45वें ट्रेड फेयर में दिखेगी 'विकास और विरासत' की झलक 🔴 Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के बलिदान से बस्तर में आई शांति और सुरक्षा 🔴 Women’s T20 International Cricket: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद 🔴 Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा 🔴 Urban Challenge Fund Conclave: सीएम विष्णुदेव साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की जरूरत 🔴 Global Map: छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक नगरी सिरपुर पहुंची यूनेस्को की अस्थायी सूची में, विश्व धरोहर बनने की ओर ऐतिहासिक कदम 🔴 Accident News: धमतरी में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, रामलीला मंचन में फ्लेमेबल स्प्रे से भड़की आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे 🔴 Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट 🔴 Crime News: रावण दहन के बाद उपजे विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा 🔴 Chhattisgarh Pavilion at IITF 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन, 45वें ट्रेड फेयर में दिखेगी 'विकास और विरासत' की झलक 🔴 Police Commemoration Day: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों के बलिदान से बस्तर में आई शांति और सुरक्षा 🔴 Women’s T20 International Cricket: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद 🔴 Dussehra Celebration: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में सीएम विष्णु देव साय ने किया रावण दहन, उत्सव के लिए 10 लाख रुपये सालाना देने की घोषणा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ...
Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अपराध

Cyber Crime News: मोबाइल चोरी होने के बाद स्कूल के बैंक खाते से हुआ 1.12 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, पीड़ित अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Samachar Cafe Desk 21 October 2026
Share :

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष का मोबाइल कोलकाता में गुम हो गया था, जिसके बाद शातिर चोरों और साइबर ठगों ने सिम कार्ड का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से 1.12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम संदिग्ध लेन-देन कर डाला। जब पीड़ित ने नया सिम निकलवाकर ईमेल चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सिम फ्रीज न होने का उठाया फायदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी प्रयास पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव 10 अगस्त को किसी काम से कोलकाता गए थे। वहां प्रवास के दौरान उनका जियो (Jio) सिम लगा मोबाइल फोन गुम हो गया। उन्होंने तुरंत सिम को फ्रीज कराने का प्रयास किया, लेकिन जरूरी दस्तावेज न होने के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने करीब छह दिन बाद अपना पुराना नंबर दोबारा री-इश्यू (नया सिम) कराया।

ट्रायल के बाद एक दिन में किया 1.12 करोड़ का ट्रांजेक्शन

नया सिम चालू होने के बाद जब उन्होंने अपना ईमेल चेक किया, तो पता चला कि स्कूल के बैंक खाते से जुड़े इस नंबर का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने बड़ा खेल कर दिया है। ठगों ने पहले 14 अगस्त को 800 रुपये का एक छोटा ट्रायल ट्रांजेक्शन किया और इसके बाद एक ही दिन में 1.12 करोड़ रुपये का लेन-देन कर डाला। ठगी की इस रकम को देश भर के 100 से अधिक अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर (म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल) कर दिया गया।

खाते में बचे थे सिर्फ 29 रुपये

हैरानी की बात यह है कि जिस बैंक खाते से करोड़ों का लेन-देन हुआ, उसमें पहले से केवल 181 रुपये ही मौजूद थे। ठगी की इस वारदात के बाद खाते में अब महज 29 रुपये ही बचे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ठगों ने इस खाते का उपयोग अवैध रकम को खपाने के लिए 'म्यूल अकाउंट' (Mule Account) के तौर पर किया है। बिलासपुर पुलिस ने इस मामले में 'जीरो पर कायमी' कर केस डायरी आगे की जांच के लिए कोलकाता के न्यू मार्केट थाने भेज दी है।