Samachar Cafe
Breaking
🔴 Diwali Greetings Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी आत्मीय शुभकामनाएं 🔴 Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर, 6 लाख से अधिक पंजीयन; महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी 🔴 Rajnandgaon Agniveer Scheme Updates : अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेवा का मौका, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने किए गए बदलावों का किया स्वागत 🔴 Arang Road Accident : आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम 🔴 Bastar Diwali 2026 : नक्सलमुक्त बस्तर के गांवों में वर्षों बाद पहली बार मनेगी दीपावली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- अब न हत्या का डर, न जन अदालत का खौफ 🔴 Crime News: रायपुर के गुढ़ियारी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन से कमरे में बंद थे शव; बदबू आने पर हुआ खुलासा 🔴 Bilaspur Fire Accident : बिलासपुर के करबला क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी 🔴 Diwali Greetings 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Balrampur Solar Power Success Story : बलरामपुर के रोहित गुप्ता ने छत पर लगवाया 3 किलोवाट का सोलर प्लांट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर की सराहना 🔴 Pension Success Story : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी, सीएम विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर की बेटे की सराहना 🔴 Diwali Greetings Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी आत्मीय शुभकामनाएं 🔴 Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर, 6 लाख से अधिक पंजीयन; महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी 🔴 Rajnandgaon Agniveer Scheme Updates : अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेवा का मौका, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने किए गए बदलावों का किया स्वागत 🔴 Arang Road Accident : आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम 🔴 Bastar Diwali 2026 : नक्सलमुक्त बस्तर के गांवों में वर्षों बाद पहली बार मनेगी दीपावली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- अब न हत्या का डर, न जन अदालत का खौफ 🔴 Crime News: रायपुर के गुढ़ियारी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन से कमरे में बंद थे शव; बदबू आने पर हुआ खुलासा 🔴 Bilaspur Fire Accident : बिलासपुर के करबला क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी 🔴 Diwali Greetings 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Balrampur Solar Power Success Story : बलरामपुर के रोहित गुप्ता ने छत पर लगवाया 3 किलोवाट का सोलर प्लांट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर की सराहना 🔴 Pension Success Story : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी, सीएम विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर की बेटे की सराहना

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम खेल-मनोरंजन Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह...
Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर, 6 लाख से अधिक पंजीयन; महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी
खेल-मनोरंजन

Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर, 6 लाख से अधिक पंजीयन; महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Samachar Cafe Desk 07 November 2026
Share :

Bastar Olympics 2026 रायपुर, 7 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बार के आयोजन में 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि इस महाकुंभ में बस्तर की बेटियों और महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कुल 6 लाख 492 पंजीकृत खिलाड़ियों में 3 लाख 83 हजार 094 महिलाएं और 2 लाख 18 हजार 398 पुरुष शामिल हैं।

​तीन चरणों में होंगे मुकाबले

​बस्तर संभाग के सातों जिलों से रिकॉर्ड भागीदारी के साथ यह आयोजन तीन चरणों में संपन्न हो रहा है:

  • ​विकासखंड स्तर: 4 से 6 नवंबर 2026
  • ​जिला स्तर: 16 से 25 नवंबर 2026
  • ​संभाग स्तर: 7 से 11 दिसंबर 2026

​उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बस्तरवासियों के इस अभूतपूर्व उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

​कांकेर जिला रहा सबसे आगे, 11 खेलों का होगा रोमांच

​पंजीयन के मामले में कांकेर जिला 1,23,216 पंजीयन के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा बस्तर जिले में 1,04,841, कोण्डागांव में 85,584, सुकमा में 80,313, दंतेवाड़ा में 80,175, नारायणपुर में 63,506 और बीजापुर में 62,857 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

​प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के अंतर्गत कुल 11 खेल विधाओं (एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी) के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही, नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए सीधे संभाग स्तर पर खेलने की विशेष व्यवस्था की गई है।