Samachar Cafe
Breaking
🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट 🔴 NIT Raipur 17th Convocation : एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सात 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' का हुआ शुभारंभ 🔴 English Communication Training in CG Colleges : छत्तीसगढ़ के युवाओं की अंग्रेजी संवाद की झिझक होगी दूर, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर शुरू हुआ 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Closing : छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद के भय से निकलकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व ...
Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़

Purandar Mishra Meets Amit Shah : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

Samachar Cafe Desk 04 November 2026
Share :

रायपुर, 3 नवंबर 2026। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गुजराती समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य प्रतिनिधियों ने देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री को गमछा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की धरती पर उनका स्वागत करते हुए नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियान और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान गुजराती समाज के प्रतिनिधियों ने देशभर में आंतरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता और विकास के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के पराक्रम और प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने के प्रयासों को बेहद सराहनीय बताया गया।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की राह पर नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, और 'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' के संकल्प के साथ राज्य सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब शांति, सुरक्षा और प्रगति के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है।

इस सौजन्य मुलाकात में गुजराती समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विश्राम भाई छाभैया, वेलजी भाई रुडाणी, जयंती भाई छाभैया, लिलाधर भाई भगत, हरमुख भाई पटेल, देवजीभाई पटेल, जयंती पटेल, सूर्यकान्त भाई पदमाणी, दलपत भाई हलपाणी, चन्दू भाई नाकराणी, हिम्मत भाई छाभैया, तिलक भाई छाभैया, मुकेश पदमाणी, अम्बालाल धोनू, दिनेश भाई कनानी, ईश्वर भाई रुडाणी और प्रीतेश गाँधी सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे।