Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-30 यात्री घायल; ड्राइवर गंभीर 🔴 Raipur Child Kidnapping: घर में घुसकर एक साल के बच्चे को ले गया आरोपी, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार 🔴 Dongargarh Crime: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार 🔴 Child Development: सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Chhattisgarh BJP Appointment: स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी 🔴 Raipur Ganesh Visarjan News: सदर बाजार में डीजे-धुमाल के खिलाफ नाराजगी, झांकी के मार्ग को लेकर लगाए गए पोस्टर 🔴 Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक 🔴 Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन 🔴 PM Awas Yojana 2.0: रायपुर में 100 किफायती आवासों को मंजूरी, 5.56 करोड़ रुपये से होगा निर्माण 🔴 Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार 🔴 Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-30 यात्री घायल; ड्राइवर गंभीर 🔴 Raipur Child Kidnapping: घर में घुसकर एक साल के बच्चे को ले गया आरोपी, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार 🔴 Dongargarh Crime: फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार 🔴 Child Development: सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – लक्ष्मी राजवाड़े 🔴 Chhattisgarh BJP Appointment: स्मृति ईरानी बनीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी 🔴 Raipur Ganesh Visarjan News: सदर बाजार में डीजे-धुमाल के खिलाफ नाराजगी, झांकी के मार्ग को लेकर लगाए गए पोस्टर 🔴 Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक 🔴 Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन 🔴 PM Awas Yojana 2.0: रायपुर में 100 किफायती आवासों को मंजूरी, 5.56 करोड़ रुपये से होगा निर्माण 🔴 Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-...
Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-30 यात्री घायल; ड्राइवर गंभीर
छत्तीसगढ़

Raigarh Bus Accident: धरमजयगढ़ में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20-30 यात्री घायल; ड्राइवर गंभीर

Samachar Cafe Desk 24 September 2026
Share :

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के दौरान बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।

टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर क्षेत्र में वाहनों की अधिक आवाजाही के बीच हादसा होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।