Samachar Cafe
Breaking
🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल 🔴 अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Sarpanch Training News: ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप 🔴 Cow Slaughter Case News: राजनांदगांव में गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव 🔴 Gaurav Path Bhoomipujan News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन 🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल 🔴 अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Sarpanch Training News: ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप 🔴 Cow Slaughter Case News: राजनांदगांव में गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव 🔴 Gaurav Path Bhoomipujan News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही ...
Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल
छत्तीसगढ़

Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल

Samachar Cafe Desk 17 October 2026
Share :

Korba Speeding Bullet Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने ऐसा कहर बरपाया कि दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर की रहने वाली महिला समूह की कुछ महिलाएं मादर, थाप और ढोल लेकर गांव के ही ठाकुर देवता स्थल पर कीर्तन-भजन और जसगीत गाने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर सीधे महिला टोली को अपनी चपेट में ले लिया।

इस भीषण हादसे में बुलेट ने कई महिलाओं को जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय बिंदा महंत और बरबस महंत के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार बताई जा रही हैं और गोपालपुर की ही निवासी थीं। इस हादसे में तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।