Samachar Cafe
Breaking
🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल 🔴 अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Sarpanch Training News: ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप 🔴 Cow Slaughter Case News: राजनांदगांव में गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव 🔴 Gaurav Path Bhoomipujan News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन 🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 Accident News: कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर:जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल 🔴 अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Sarpanch Training News: ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: वन मंत्री केदार कश्यप 🔴 Cow Slaughter Case News: राजनांदगांव में गोवंश हत्या के आरोपियों का शहर में निकाला जुलूस, एक दिन पहले थाने का हुआ था घेराव 🔴 Gaurav Path Bhoomipujan News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जव...
अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Samachar Cafe Desk 17 October 2026
Share :

शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित कार्यक्रम: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर की धरती पर शांति की स्थापना और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का शौर्य, त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। हमारे जवानों ने केवल नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष नहीं किया, बल्कि अपने रक्त और बलिदान से बस्तर में शांति, सुरक्षा और खुशहाली के नए युग की नींव रखी है। आज बस्तर में शांति और विश्वास की जो नई सुबह दिखाई दे रही है, उसके पीछे हमारे सुरक्षा बलों का अदम्य साहस और अमर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में द हिन्दू फाउंडेशन, नागपुर द्वारा आयोजित ‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बस्तर में शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 50 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों का सम्मान किया।

शहीद परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अपने को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। जब एक जवान देश और समाज की रक्षा करते हुए शहीद होता है तो एक मां अपना बेटा, पत्नी अपना जीवनसाथी और बच्चे अपने पिता का साया खो देते हैं। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन पूरा छत्तीसगढ़ अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने शहीद परिवारों को आश्वस्त किया कि उनका सम्मान, सुरक्षा और कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सरकार हर सुख-दुख में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा निर्धारित लक्ष्य को लेकर सुरक्षा बलों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, जिससे चार दशकों से बस्तर में जड़ें जमा चुके नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

कार्यक्रम में द हिन्दू फाउंडेशन, नागपुर के संयोजक संदीप गुप्ता, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र सिंह दीवान सहित बड़ी संख्या में शहीद परिवारों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित