अपनी पसंद की खबर खोजें
Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के तत्वावधान में और दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन की मेजबानी में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को दुर्ग में ‘छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में कर प्रणाली, विशेषकर जीएसटी (GST) में आ रही तकनीकी प्रगति और कर से जुड़ी सुविधाओं के विकास पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की 'बार रूम' की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने टैक्स प्रैक्टिशनर्स और वकीलों की मांग को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कार्यक्रम में कर वकीलों के लिए 'बार रूम' के निर्माण की घोषणा की, जिससे अधिवक्ताओं को कार्य करने में और अधिक सुविधा मिलेगी।
दिग्गज हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीसैट (जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण) प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. जस्टिस (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समिट के दौरान वक्ताओं ने टैक्स प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुगम और तकनीक-आधारित बनाने पर जोर दिया, जिससे व्यापारियों और करदाताओं दोनों को सहूलियत मिल सके।