Samachar Cafe
Breaking
🔴 Cyclone Arnab Alert: संभावित चक्रवात 'अर्नब' को लेकर कैबिनेट सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़ में भी व्यापक तैयारियां शुरू 🔴 ITM University Convocation 2026: राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से की अपील, कहा- 'शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें' 🔴 Chhattisgarh Hockey League 2026: मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव रहे मौजूद 🔴 Police High Alert: बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर की गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस अलर्ट, 250 से अधिक संदिग्धों के दस्तावेजों की हो रही जांच 🔴 Murder Case: 10 लाख की उधारी चुकाने से बचने के लिए रची गई खौफनाक साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लीनिक संचालक और पार्षद की हत्या 🔴 Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस खड़े ट्रक में घुसी; 3 की मौत और कई घायल 🔴 Chhattisgarh Traditional Vaidyas: छत्तीसगढ़ के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- अमूल्य विरासत का होगा दस्तावेजीकरण 🔴 Mata Jatmai Ghatrani Darshan: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रायपुर से मातृशक्तियों को माँ जतमई और माँ घटारानी के दर्शन के लिए किया रवाना 🔴 Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश, कहा- बिना बुलाए कार्यालय न आएं, अपने बूथ पर करें काम 🔴 Road Accident: बालोद-झलमला मार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत; युवक और दो बच्चे घायल 🔴 Cyclone Arnab Alert: संभावित चक्रवात 'अर्नब' को लेकर कैबिनेट सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़ में भी व्यापक तैयारियां शुरू 🔴 ITM University Convocation 2026: राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से की अपील, कहा- 'शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें' 🔴 Chhattisgarh Hockey League 2026: मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव रहे मौजूद 🔴 Police High Alert: बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर की गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस अलर्ट, 250 से अधिक संदिग्धों के दस्तावेजों की हो रही जांच 🔴 Murder Case: 10 लाख की उधारी चुकाने से बचने के लिए रची गई खौफनाक साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लीनिक संचालक और पार्षद की हत्या 🔴 Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस खड़े ट्रक में घुसी; 3 की मौत और कई घायल 🔴 Chhattisgarh Traditional Vaidyas: छत्तीसगढ़ के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- अमूल्य विरासत का होगा दस्तावेजीकरण 🔴 Mata Jatmai Ghatrani Darshan: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रायपुर से मातृशक्तियों को माँ जतमई और माँ घटारानी के दर्शन के लिए किया रवाना 🔴 Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचते ही स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश, कहा- बिना बुलाए कार्यालय न आएं, अपने बूथ पर करें काम 🔴 Road Accident: बालोद-झलमला मार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत; युवक और दो बच्चे घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसग...
Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
छत्तीसगढ़

Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

Samachar Cafe Desk 25 October 2026
Share :

Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए मौसम आधारित विशेष कृषि सलाह (एडवाइजरी) जारी की है। वहीं, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने विभागीय अधिकारियों और मैदानी अमले को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

25 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात के असर से 25 अक्टूबर से ही प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, जो 29 अक्टूबर तक जारी रहेंगी। विशेष रूप से 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। बस्तर, दुर्ग, रायपुर और अन्य संभागों में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों की मुख्य सलाह:

धान की कटाई रोकें: जिन खेतों में धान, दलहन और तिलहन की फसलें पक चुकी हैं, किसान आगामी दो से चार दिनों तक कटाई का कार्य स्थगित रखें।

फसलों को सुरक्षित करें: जिन किसानों ने कटाई शुरू कर दी है, वे अपनी कटी हुई फसलों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।

जल निकासी की व्यवस्था: खेतों में अतिरिक्त पानी के भराव से फसल को बचाने के लिए जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करें।

कीटनाशकों का छिड़काव टालें: फसलों में रोग या कीट दिखने पर मौसम साफ होने के बाद ही दवा का छिड़काव करें।

रबी बुवाई में सावधानी: रबी फसलों की बुवाई करने वाले किसान अब नवंबर के पहले सप्ताह से बुवाई शुरू करें।

सब्जी उत्पादकों और पशुपालकों के लिए निर्देश

वैज्ञानिकों ने लता वाली सब्जियों (जैसे करेला, लौकी) और केले के पौधों को बांस या अन्य माध्यमों से सहारा देने की सलाह दी है। इसके अलावा पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में या पेड़ों के नीचे बांधने से बचें और उन्हें सुरक्षित व सूखे स्थानों पर रखकर चारे-पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें।