Samachar Cafe
Breaking
🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार 🔴 Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में 2.05 लाख से अधिक शिकायतों का निराकरण, 89 प्रतिशत के करीब पहुंची सफलता दर 🔴 Water Supply Review: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की निगरानी होगी मजबूत, आदिवासी बसाहटों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर 🔴 Durg Development Review: जवाबदेही और पारदर्शिता से विकास को गति देने के निर्देश, नशे के खिलाफ सख्ती पर जोर 🔴 Urban Infrastructure Update: दुर्ग में STP प्लांट और ई-बस डिपो का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश 🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार 🔴 Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में 2.05 लाख से अधिक शिकायतों का निराकरण, 89 प्रतिशत के करीब पहुंची सफलता दर 🔴 Water Supply Review: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की निगरानी होगी मजबूत, आदिवासी बसाहटों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर 🔴 Durg Development Review: जवाबदेही और पारदर्शिता से विकास को गति देने के निर्देश, नशे के खिलाफ सख्ती पर जोर 🔴 Urban Infrastructure Update: दुर्ग में STP प्लांट और ई-बस डिपो का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम खेल-मनोरंजन Asian Games 2026: जशपुर के अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक जीत पर CM साय न...
Asian Games 2026: जशपुर के अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक जीत पर CM साय ने दी बधाई
खेल-मनोरंजन

Asian Games 2026: जशपुर के अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक जीत पर CM साय ने दी बधाई

Samachar Cafe Desk 16 October 2026
Share :

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एशियन गेम्स 2026 के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अनिमेष को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनिमेष की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जशपुर की माटी के बेटे अनिमेष कुजूर ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। भारतीय टीम द्वारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किए जाने से यह सफलता और भी खास हो गई है। मुख्यमंत्री ने अनिमेष से उनके प्रदर्शन, प्रशिक्षण और खेल यात्रा के बारे में आत्मीय चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना साबित करता है कि उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर युवा दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं। अनिमेष की उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर से सरगुजा और जशपुर तक प्रदेश के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इन प्रतिभाओं की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। खेल अधोसंरचना के विस्तार, बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अनिमेष जैसे खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश में विकसित हो रही नई खेल संस्कृति को मजबूत करती है और नई पीढ़ी को अनुशासन, परिश्रम तथा दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती है।

मुलाकात के दौरान अनिमेष कुजूर ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में देश के लिए और पदक जीतने की कामना की।

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुईटांगर निवासी अनिमेष कुजूर ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लेते हुए कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में 41.06 सेकंड का समय दर्ज किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया। ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने तक अनिमेष का सफर छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उनके पिता अमृत कुजूर, माता रीना कुजूर, एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।