Samachar Cafe
Breaking
🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार 🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम जनता जनार्दन छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज...
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट
जनता जनार्दन

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट

Samachar Cafe Desk 11 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में फिलहाल कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं आज भी कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजनांदगांव, कोंडागांव, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर समेत 10 से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है, जबकि कई इलाकों में नदी-नालों के उफान और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

सक्ती में 712.9 मिमी औसत बारिश

सक्ती जिले में 1 जून से 10 अगस्त 2026 तक 712.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 1.8 मिमी औसत बारिश हुई।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बारिश मालखरौदा में 842.9 मिमी, चंद्रपुर में 822.7 मिमी और नया बाराद्वार में 801.5 मिमी दर्ज की गई है। वहीं सक्ती में 607 मिमी, जैजैपुर में 538.1 मिमी, डभरा में 739.5 मिमी, अड़भार में 694.5 मिमी, हसौद में 644.8 मिमी और भोथिया में 724.9 मिमी वर्षा हुई है।

मुंगेली में 10 साल के औसत से ज्यादा बारिश

मुंगेली जिले में 1 जून से 10 अगस्त तक 699.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 597.6 मिमी थी।

तहसीलवार देखें तो मुंगेली में 801.2 मिमी, लोरमी में 785.7 मिमी, लालपुर में 778.8 मिमी और पथरिया में 775.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जरहागांव में 541.9 मिमी और सरगांव में 509.1 मिमी वर्षा हुई।

मुंगेली, लोरमी, लालपुर और पथरिया में बारिश पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा के मुकाबले काफी अधिक रही है। हालांकि सरगांव में अब भी बारिश का आंकड़ा औसत से कम है।

कोरबा में 664.6 मिमी औसत बारिश

कोरबा जिले में 1 जून से 10 अगस्त तक 664.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार सबसे अधिक बारिश दर्री में 782.8 मिमी और दीपका में 750.5 मिमी दर्ज की गई।

इसके अलावा कोरबा में 717.8 मिमी, अजगरबहार में 480.5 मिमी, भैंसमा में 621.1 मिमी, करतला में 641.9 मिमी, बरपाली में 701.8 मिमी, कटघोरा में 673.5 मिमी, पाली में 718 मिमी, हरदीबाजार में 555.2 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 684 मिमी और पसान में 647.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

पिछले 24 घंटे में कोरबा जिले में 5.3 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

3 दिन बाद फिर बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधि कम हुई है, लेकिन तीन दिनों के बाद मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के दौरान नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।