अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 16 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने देश की स्वतंत्रता, जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा के महान संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जनजातीय वीथिका का भी अवलोकन किया, जहां देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और नायकों की गौरवगाथाओं को प्रदर्शित किया गया है।
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में ब्रिटिश शासन के अन्याय के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया था। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। यह प्रतिमा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को हमेशा राष्ट्रभक्ति और सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित जनजातीय वीथिका का मुआयना करते हुए वहाँ प्रदर्शित जनजातीय महापुरुषों के जीवन और उनके बलिदान से जुड़ी जानकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि:
इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल, महापौर पूजा विधानी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।