Samachar Cafe
Breaking
🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार 🔴 Baiga Tribal Children Death News: 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल 🔴 Chhattisgarh Voter List News: छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, एक बूथ पर अब 1200 वोटर, दो किमी में होगा मतदान केंद्र 🔴 Raipur Satta King News: रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जमीन-दुकान और बैंक FD कुर्क करने का आदेश 🔴 Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन 🔴 CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन 🔴 आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य 🔴 Bilaspur News: जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल, बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न 🔴 छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए 33 जिलों में 27 हजार से अधिक BLO तैनात 🔴 Traffic Update: रायपुर में आज से दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे रहेंगी बंद, जानें VIP और कचना फाटक के नए वैकल्पिक मार्ग 🔴 Bilaspur Crime News: शादी समारोह में विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्स...
CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन
छत्तीसगढ़

CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

Samachar Cafe Desk 17 October 2026
Share :

CM Residence Garba Mahotsav News: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास इस वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति, गरबा की लय और उल्लास के रंगों से पूरी तरह सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, बेटियों और गुजराती समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के माहौल में रंग गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और माताओं-बहनों को शारदीय नवरात्रि की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना, श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ नारी सम्मान का एक महान पर्व है, जो हमें मातृशक्ति के अधिकार और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है। इसके साथ ही, प्रदेश की 14 लाख बहनें 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, जो हमारी मातृशक्ति के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का एक जीवंत प्रमाण हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, देवी शक्तिपीठों के संरक्षण और "विकास भी, विरासत भी" की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में गुजराती समाज के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव, टंक राम वर्मा, दयालदास बघेल, गुरु खुशवंत साहेब समेत गुजराती समाज के कई प्रमुख प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।