Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, लाल आतंक से मुक्ति के बाद नए युग में प्रवेश कर रहा प्रदेश 🔴 Union Minister Mansukh Mandaviya Chhattisgarh Visit : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Tourism Road Show in Gujarat : गुजरात में गूंजी छत्तीसगढ़ पर्यटन की महक, अहमदाबाद रोड शो से पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को मिला विस्तार 🔴 1 November History : 1 नवंबर का इतिहास बेहद खास, देश के 8 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश एक साथ मनाते हैं अपना स्थापना दिवस 🔴 Mungeli Road Construction Approval : मुंगेली जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 20.3 करोड़ रुपये मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojna : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में तीर्थयात्रा से लौटे 981 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, कहा- प्रभु श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श 🔴 Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बस्तर से नवा रायपुर तक विकास और बदलाव की सराहना 🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, लाल आतंक से मुक्ति के बाद नए युग में प्रवेश कर रहा प्रदेश 🔴 Union Minister Mansukh Mandaviya Chhattisgarh Visit : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Tourism Road Show in Gujarat : गुजरात में गूंजी छत्तीसगढ़ पर्यटन की महक, अहमदाबाद रोड शो से पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को मिला विस्तार 🔴 1 November History : 1 नवंबर का इतिहास बेहद खास, देश के 8 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश एक साथ मनाते हैं अपना स्थापना दिवस 🔴 Mungeli Road Construction Approval : मुंगेली जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 20.3 करोड़ रुपये मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojna : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में तीर्थयात्रा से लौटे 981 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, कहा- प्रभु श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श 🔴 Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बस्तर से नवा रायपुर तक विकास और बदलाव की सराहना 🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Mungeli Road Construction Approval : मुंगेली जिले में सात नई सड़कों...
Mungeli Road Construction Approval : मुंगेली जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 20.3 करोड़ रुपये मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मिली प्रशासकीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़

Mungeli Road Construction Approval : मुंगेली जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 20.3 करोड़ रुपये मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Samachar Cafe Desk 01 November 2026
Share :

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सड़क नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के विशेष अनुमोदन के बाद मंत्रालय से इसकी आधिकारिक मंजूरी जारी कर दी गई है।

किन क्षेत्रों में बनेगी नई सड़कें और कितनी राशि स्वीकृत:

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर मंजूर इन सात सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच आवागमन तेज और सुरक्षित होगा। स्वीकृत प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं:

नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल: मुंगेली जिला मुख्य मार्ग स्थित इस 1.10 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपये।

रेहुंटा से लाखासार: 2.40 किमी लंबी सड़क के लिए 3 करोड़ 7 लाख 23 हजार रुपये।

डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद: 1 किमी सड़क के लिए 2 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपये।

मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग: 0.75 किमी मार्ग के लिए 1 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये।

रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड (लोरमी): 2.30 किमी मार्ग के लिए 3 करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपये।

धोबघट्टी केनाल मार्ग (पुल-पुलिया सहित): 3.40 किमी सड़क के निर्माण के लिए 4 करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपये।

साजा नहर सारिसताल राममंदिर भदरवार पुल तक: 3 किमी मार्ग के लिए 3 करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपये।

गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा गया है ताकि क्षेत्र के नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सड़कों का लाभ मिल सके।