Samachar Cafe
Breaking
🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा का...
Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़

Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

Samachar Cafe Desk 31 October 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर में 'ड्रंक एंड ड्राइव' (नशे में गाड़ी चलाने) का एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आधी रात को हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात को हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तेलीबांधा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले अग्रसेन धाम चौक पर हुई। आधी रात के वक्त एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सामने से आ रही बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो कार के परखच्चे उड़ गए।

शादी से लौट रहा था परिवार

हादसे में बलेनो कार चला रहे 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग श्याम नगर के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नया रायपुर में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।

गाड़ी छोड़कर फरार हुए स्कोडा सवार युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कोडा कार में सवार युवक भी नशे की हालत में थे और इस हादसे में उन्हें भी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चारों युवक अपनी क्षतिग्रस्त स्कोडा कार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्कोडा कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार युवकों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।