अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 1 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ से अपने दशकों पुराने आत्मीय संबंधों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता और विकास के विभिन्न आयामों का विस्तार से उल्लेख किया है।
पत्र के मुख्य बिंदु और पीएम मोदी के संदेश:
'अंजोर विजन' से विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग: प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विजन डॉक्यूमेंट 'अंजोर विजन', 'विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत' के संकल्प को नई दिशा दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और युवाओं के सामर्थ्य से आने वाले समय में मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव और अधिक बढ़ाएगा।