अपनी पसंद की खबर खोजें
Police High Alert: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। अवैध रूप से प्रवास करने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने राज्यभर में अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने पिछले एक साल के दौरान करीब 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन डेटा का गहन विश्लेषण किया है, जिसके आधार पर 250 से अधिक संदिग्धों को जांच और सत्यापन के लिए चिन्हित किया गया है।
पश्चिम बंगाल के इन जिलों में चलाया गया सर्च अभियान
पुलिस के अनुसार, चिन्हित किए गए लोगों के वास्तविक ठिकानों और मूल दस्तावेजों की जानकारी जुटाने के लिए STF की विशेष टीमों ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया।
संदिग्धों द्वारा बताए गए पतों, उनके परिजनों और व्यक्तिगत पृष्ठभूमियों का जमीनी स्तर पर सत्यापन कर विस्तृत दस्तावेजीकरण किया गया है। अब पुलिस टीम इन تمام जानकारियों का मिलान कर रही है, और तथ्यात्मक सबूत सामने आने के बाद आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।