Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद 🔴 Tuhar Token App CG: धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, 'तुंहर टोकन' एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा ऑनलाइन टोकन 🔴 Karam Puja Parab 2026: सीएम विष्णु देव साय ने की करम राजा की पूजा-अर्चना, रायपुर के गनोद गांव में उरांव समाज के लिए 50 लाख से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा 🔴 Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और शराबखोरी के आरोपी व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत है मामला दर्ज 🔴 Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीसगढ़-एमपी से लेकर बिहार-झारखंड तक भारी बारिश का रेड अलर्ट 🔴 Riyasat Vithika Raipur: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक ही छत के नीचे दिखेगा, सरकार बनाएगी 'रियासत वीथिका' 🔴 17 लाख की डकैती कांड में 5 और शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुराने हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी; अब तक कुल 8 धरे गए 🔴 Kawardha Robbery News: कवर्धा में सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हमला कर जेवरात और कैश उड़ाए 🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद 🔴 Tuhar Token App CG: धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, 'तुंहर टोकन' एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा ऑनलाइन टोकन 🔴 Karam Puja Parab 2026: सीएम विष्णु देव साय ने की करम राजा की पूजा-अर्चना, रायपुर के गनोद गांव में उरांव समाज के लिए 50 लाख से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा 🔴 Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और शराबखोरी के आरोपी व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत है मामला दर्ज 🔴 Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीसगढ़-एमपी से लेकर बिहार-झारखंड तक भारी बारिश का रेड अलर्ट 🔴 Riyasat Vithika Raipur: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक ही छत के नीचे दिखेगा, सरकार बनाएगी 'रियासत वीथिका' 🔴 17 लाख की डकैती कांड में 5 और शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुराने हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी; अब तक कुल 8 धरे गए 🔴 Kawardha Robbery News: कवर्धा में सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हमला कर जेवरात और कैश उड़ाए 🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Riyasat Vithika Raipur: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास...
Riyasat Vithika Raipur: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक ही छत के नीचे दिखेगा, सरकार बनाएगी 'रियासत वीथिका'
छत्तीसगढ़

Riyasat Vithika Raipur: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक ही छत के नीचे दिखेगा, सरकार बनाएगी 'रियासत वीथिका'

Samachar Cafe Desk 28 October 2026
Share :

Riyasat Vithika Raipur: छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती 14 रियासतों के गौरवशाली इतिहास, राजसी परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक ही छत के नीचे सहेजने के लिए राज्य सरकार ने एक अनूठी पहल की है। प्रदेश सरकार इन रियासतों से जुड़ी दुर्लभ धरोहरों को प्रदर्शित करने के लिए 'रियासत वीथिका' (Heritage Gallery) स्थापित करने जा रही है।

इस वीथिका में विभिन्न राजपरिवारों के निजी संग्रहों, महलों, संग्रहालयों और अभिलेखागारों में लंबे समय से संरक्षित ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्र, मुहरों, सिक्कों, पारंपरिक वेशभूषा और दस्तावेजों को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे न केवल नई पीढ़ी को प्रदेश के राजसी अतीत और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नया और भव्य आकर्षण भी जुड़ेगा।

राजपरिवारों के प्रतिनिधियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए रायपुर के उद्योग भवन स्थित पर्यटन मंडल के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से प्रस्तावित 'रियासत वीथिका' की पूरी कार्ययोजना राजपरिवारों के वंशजों और प्रतिनिधियों के सामने रखी तथा उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए।

सरकार का मुख्य उद्देश्य राजपरिवारों की सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन से इन ऐतिहासिक धरोहरों का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण, दस्तावेजीकरण और प्रभावी प्रदर्शन सुनिश्चित करना है, ताकि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पहचान को और अधिक मजबूती मिल सके।