अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 2 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 3 नवंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
'नक्सल मुक्त राज्य' थीम पर खास नजर:
इस वर्ष राज्योत्सव का आयोजन 'नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़' की थीम पर किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा सुरक्षा, शांति और बस्तर में आए ऐतिहासिक बदलाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।