होम
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साका...
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
Samachar Cafe Desk
02 November 2026
Share :
रायपुर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध संसाधनों और अपार संभावनाओं वाले राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की।
समारोह के प्रमुख बिंदु और संदेश:
अटल जी के सपनों का राज्य: डॉ. मांडविया ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ था। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए पथ पर अग्रसर है।
बस्तर में बदलाव का दौर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का निर्णायक खात्मा हुआ है। अब बस्तर लाल आतंक की चुनौती से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
मोटी की गारंटी और जनकल्याण: राज्य सरकार 'मोदी की गारंटी' को पूरी प्रतिबद्धता से पूरा कर रही है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 प्रधानमंत्री आवास तैयार हो रहे हैं। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है और महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।
श्री रामलला दर्शन योजना: मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।
स्वास्थ्य और शिक्षा का विस्तार: राज्य गठन के समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं।
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।