Samachar Cafe
Breaking
🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा 🔴 Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर संकट, स्कॉलरशिप और एडमिशन में आएगी भारी दिक्कत 🔴 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW का शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 🔴 Housing Board CG: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड बनेगा प्रदेश के अधोसंरचना विकास का नया इंजन, आवास के साथ सड़क, पुल और शहरी पुनर्विकास में भी निभाएगा अहम भूमिका 🔴 CG Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 🔴 Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 🔴 Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार 🔴 Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या 🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा 🔴 Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर संकट, स्कॉलरशिप और एडमिशन में आएगी भारी दिक्कत 🔴 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW का शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 🔴 Housing Board CG: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड बनेगा प्रदेश के अधोसंरचना विकास का नया इंजन, आवास के साथ सड़क, पुल और शहरी पुनर्विकास में भी निभाएगा अहम भूमिका 🔴 CG Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 🔴 Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 🔴 Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार 🔴 Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अन्य Annadata Garjana Rally: रायपुर में मंत्रालय घेरने निकले हजारों किसा...
Annadata Garjana Rally: रायपुर में मंत्रालय घेरने निकले हजारों किसानों को पुलिस ने रोका, रेलवे ब्रिज पर सड़क पर बैठकर कर रहे जोरदार प्रदर्शन
अन्य

Annadata Garjana Rally: रायपुर में मंत्रालय घेरने निकले हजारों किसानों को पुलिस ने रोका, रेलवे ब्रिज पर सड़क पर बैठकर कर रहे जोरदार प्रदर्शन

Samachar Cafe Desk 27 October 2026
Share :

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किसानों का आक्रोश सड़क पर साफ देखने को मिल रहा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले हजारों किसानों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल 'अन्नदाता गर्जना रैली' निकाली। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन के बाद जब ये किसान महानदी भवन मंत्रालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, तो पुलिस ने रेलवे ब्रिज के पास भारी बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज किसान धरने पर बैठ गए हैं और पिछले एक घंटे से सड़क पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसानों की 10 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

गौ संरक्षण: गौवंदन योजना लागू हो और 'जी-राम-जी' योजना को सीधे गौ संरक्षण से जोड़ा जाए।

बकाया भुगतान: वर्ष 2022-23 का धान खरीदी का अटका हुआ 1,700 करोड़ रुपये का बकाया तत्काल भुगतान किया जाए।

समर्थन मूल्य: धान की खरीदी ₹3,358 प्रति क्विंटल की दर से हो तथा फल-सब्जी उत्पादकों को भी 'कृषक उन्नति योजना' में शामिल किया जाए।

धान खरीदी अवधि व तौल: धान खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक हो और तौल की सीमा 40 किलो 700 ग्राम तय की जाए।

फसल मुआवजा: हालिया बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।

टोकन व्यवस्था: किसानों के लिए टोकन व्यवस्था का सरलीकरण हो—बड़े किसानों को 5, लघु को 3 और सीमांत किसानों को 2 टोकन मिलें।

सिंचाई परियोजनाएं: प्रदेश की सभी अधूरी सिंचाई परियोजनाएं जल्द पूरी हों और पैरी हाईडैम को मंजूरी मिले।

खाद की कीमत: निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद और बीज बेचने वाले कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

भूमि अधिग्रहण: उदयपुर डिक्लेरेशन के नियमों के अनुसार ही किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाए।

अन्य फसलों की खरीदी: मक्का और गेहूं की फसल की भी सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए।