Samachar Cafe
Breaking
🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा 🔴 Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर संकट, स्कॉलरशिप और एडमिशन में आएगी भारी दिक्कत 🔴 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW का शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 🔴 Housing Board CG: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड बनेगा प्रदेश के अधोसंरचना विकास का नया इंजन, आवास के साथ सड़क, पुल और शहरी पुनर्विकास में भी निभाएगा अहम भूमिका 🔴 CG Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 🔴 Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 🔴 Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार 🔴 Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या 🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा 🔴 Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर संकट, स्कॉलरशिप और एडमिशन में आएगी भारी दिक्कत 🔴 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW का शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 🔴 Housing Board CG: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड बनेगा प्रदेश के अधोसंरचना विकास का नया इंजन, आवास के साथ सड़क, पुल और शहरी पुनर्विकास में भी निभाएगा अहम भूमिका 🔴 CG Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 🔴 Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 🔴 Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार 🔴 Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भ...
Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या
अपराध

Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या

Samachar Cafe Desk 27 October 2026
Share :

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मामूली सी बात पर बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी, साथ ही आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोबाइल देखने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव निवासी कुंदन सोरी अपने घर पर मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे मोबाइल देखने से मना किया और टोक दिया। इस छोटी सी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके कैलाश ने लकड़ी का डंडा उठाया और अपने छोटे भाई कुंदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी एक जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।