Samachar Cafe
Breaking
🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा 🔴 Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर संकट, स्कॉलरशिप और एडमिशन में आएगी भारी दिक्कत 🔴 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW का शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 🔴 Housing Board CG: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड बनेगा प्रदेश के अधोसंरचना विकास का नया इंजन, आवास के साथ सड़क, पुल और शहरी पुनर्विकास में भी निभाएगा अहम भूमिका 🔴 CG Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 🔴 Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 🔴 Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार 🔴 Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या 🔴 Murder Case Verdict: ससुर को करंट लगाकर मारने वाली बहू और प्रेमी को उम्रकैद, ग्रामीणों के शक और फॉरेंसिक जांच से खुला था सनसनीखेज राज 🔴 CG News: 5000 करोड़ के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आर-पार का ऐलान, आज रायपुर में करेंगे अर्धनग्न और कटोरा लेकर प्रदर्शन 🔴 Cyclone Arnab Threat: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णब' को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, कैबिनेट सचिव ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा 🔴 Raipur News: रायपुर के 16 हजार छात्रों की 'अपार आईडी' नहीं बनने से भविष्य पर संकट, स्कॉलरशिप और एडमिशन में आएगी भारी दिक्कत 🔴 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW का शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 🔴 Housing Board CG: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड बनेगा प्रदेश के अधोसंरचना विकास का नया इंजन, आवास के साथ सड़क, पुल और शहरी पुनर्विकास में भी निभाएगा अहम भूमिका 🔴 CG Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 🔴 Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद 🔴 Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार 🔴 Crime News: मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों...
Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार
अपराध

Cyber Fraud: महज 6 हजार रुपए के लालच में बेचे बैंक खाते, छह राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; 4 गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 27 October 2026
Share :

Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की बेरला पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से म्यूल खातों (Mule Accounts) की तस्दीक कर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस ठगी का जाल देश के छह राज्यों तक फैला हुआ था।

महज कुछ हजार रुपयों के लालच में बेचे बैंक खाते

पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई कि मुख्य आरोपी अभिषेक दुर्गा ने भिलाई के सुपेला स्थित एक होटल में काम करने के दौरान ग्राम बोरिया (बेरला) के रहने वाले पीयूष टंडन, प्रेमसागर टंडन और तुषार बंजारे से संपर्क किया था।

आरोपियों ने थोड़े से पैसों के लालच में आकर अपने बैंक खाते और एटीएम कार्ड कम दामों में अभिषेक को बेच दिए थे:

पीयूष टंडन ने बैंक ऑफ इंडिया का खाता 6,000 रुपये में बेचा था।

प्रेमसागर टंडन ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का खाता 3,000 रुपये में बेचा था।

तुषार बंजारे ने पीएनबी और बंधन बैंक के खाते 2,500 रुपये में बेचे थे।

इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा अवैध लेनदेन और जनता से ठगी गई रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी सघनता से तलाश कर रही है।