Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Union Home Minister Raipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत 🔴 Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा - राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Mahadev Betting App Case : 6 हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल विशेष अदालत में होगी पेशी 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Union Home Minister Raipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत 🔴 Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा - राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Mahadev Betting App Case : 6 हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल विशेष अदालत में होगी पेशी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bhilai Steel Plant News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएस...
Bhilai Steel Plant News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
छत्तीसगढ़

Bhilai Steel Plant News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती

Samachar Cafe Desk 03 November 2026
Share :

भिलाई, 3 नवंबर 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद बीएसपी प्रबंधन ने रिटेंशन स्कीम तथा थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया है। इस बड़े फैसले से भिलाई के करीब 4,000 आवासधारियों, विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी आर्थिक राहत मिलेगी।

फैसले के बाद भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ और थर्ड पार्टी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक ललित चंद्राकर और रिकेश सेन सहित दुर्ग-भिलाई के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संशोधित आदेश के अनुसार, रिटेंशन स्कीम के तहत आवासों का मासिक किराया जो पहले 24 रुपए प्रति वर्गफीट था, उसे घटाकर अब 6 रुपए कर दिया गया है। इससे आवासधारियों को सीधे 75 प्रतिशत की बड़ी राहत मिली है, जबकि थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया 8 रुपए से घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट कर दिया गया है।

इस नई संशोधित व्यवस्था से बीएसपी टाउनशिप के कुल 3,946 आवासधारियों (रिटेंशन श्रेणी के 1,158 और थर्ड पार्टी श्रेणी के 2,788 आवास) को सीधा लाभ पहुँचेगा। इसके साथ ही, पूर्व अवधि के अधिक जमा किराए की पुनर्गणना और उसके समायोजन का भी प्रावधान किया गया है।