Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Union Home Minister Raipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत 🔴 Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा - राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Union Home Minister Raipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत 🔴 Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा - राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पह...
Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा - राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़

Bilaspur Convocation 2026 : आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा - राज्यपाल रमेन डेका

Samachar Cafe Desk 03 November 2026
Share :

बिलासपुर / रायपुर, 3 नवंबर 2026: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। असफलता से घबराने के बजाय गलतियों से सीखकर पुनः प्रयास करें और शिक्षा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करें। राज्यपाल आज पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर के सप्तम दीक्षांत समारोह को अध्यक्षीय आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

​समारोह में पिछले पांच वर्षों के 24,800 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा की उपाधियां प्रदान की गईं। इस दौरान विश्वविद्यालय की उन्नत आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण और स्मारिका ‘अभ्युदय’ का विमोचन किया गया। साथ ही, एकलव्य विद्यालय देवपहरी के 311 विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री व अन्य वस्तुएं वितरित की गईं।

​राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा का विस्तार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से डिजिटल उपकरणों के विवेकपूर्ण उपयोग और समय के सार्थक इस्तेमाल का आह्वान किया।

​समारोह में उपस्थित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक (NAAC) की ‘ए प्लस’ ग्रेडिंग मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान उन लोगों के सपनों को साकार कर रहा है जो नियमित अध्ययन नहीं कर पाते।

​इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक और सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा (मुख्य वक्ता), नेक अध्यक्ष नागेश्वर राव, और विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र कुमार सारस्वत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।