Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Cultural Evening : सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पलक मुच्छल और अनुराग शर्मा के गानों पर झूमे दर्शक 🔴 Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए समापन समारोह में शामिल 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Cultural Evening : सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पलक मुच्छल और अनुराग शर्मा के गानों पर झूमे दर्शक 🔴 Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए समापन समारोह में शामिल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम राजनीति PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम ...
PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार
राजनीति

PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार

Samachar Cafe Desk 03 November 2026
Share :

​रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से ठीक पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। अमित शाह के दौरे पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहुल गांधी की बातों में अब कोई दम नहीं रह गया है और मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस सिर्फ जनता को भड़काने का प्रयास कर रही है।

​राहुल गांधी के बयान पर सीएम साय का पलटवार:

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयानों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वह इस तरह की फिजूल की बातें करती है। देश की जनता सच्चाई जानती है और अब वह कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।

​कांग्रेस पर नक्सलवाद को लेकर निशाना:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस तरह के सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलवाद के खिलाफ कभी मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी गई, बल्कि उनके असहयोगात्मक रवैये के कारण ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लंबे समय तक पनपता रहा।

​दिल्ली दौरे और ग्रीन एनर्जी पर चर्चा:

अपने दिल्ली प्रवास की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वे भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026' में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ भी इसमें अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने राजनांदगांव जिले के खैरा गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि यह गांव 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला प्रदेश का पहला आदर्श गांव बन गया है।