Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Cultural Evening : सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पलक मुच्छल और अनुराग शर्मा के गानों पर झूमे दर्शक 🔴 Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए समापन समारोह में शामिल 🔴 Raipur/Raigarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में सजा भव्य राज्योत्सव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 100 से अधिक विकास कार्यों का किया जिक्र 🔴 Youth Dialogue Janjgir : युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका - वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Global Clean Energy Summit Delhi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन 🔴 Crime News : सूने मकान का ताला तोड़कर 7.50 लाख की चोरी, डैम में जान गंवाने वाले बेटे के मिले 4 लाख मुआवजे पर भी चोरों ने किया हाथ साफ 🔴 PM Modi Foreign Help Allegations : राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं, वे जनता को भड़काने की कर रहे कोशिश - पीएम मोदी पर दिए बयान पर सीएम विष्णु देव साय का पलटवार 🔴 Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Meeting : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Cultural Evening : सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पलक मुच्छल और अनुराग शर्मा के गानों पर झूमे दर्शक 🔴 Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए समापन समारोह में शामिल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ...
Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान
अपराध

Crime News : राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिली लाश; कमरे में मिले खून के छींटे और बिखरा सामान

Samachar Cafe Desk 03 November 2026
Share :

सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक राजमिस्त्री की लाश खून से लथपथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

​यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अंगत चौधरी पिता घूर साय (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि रजपुरी कला गांव के टिकरापारा का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि अंगत अपने घर में अकेला रहता था।

​परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसकी लाश खून से लथपथ हालत में उसके ही घर के आंगन में मिली। हैरानी की बात यह है कि घर के पूरे कमरे में खून के छींटे और सामान बिखरे हुए मिले, जिससे इस घटना को लेकर सनसनी और भी बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हत्या की गहरी आशंका जताई है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही मौत की असली वजह और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।