Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh HSRP News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में एजेंसियां फिसड्डी, 42 लाख पुराने वाहन अब भी बिना HSRP के; जानें क्या है तय शुल्क 🔴 Chhattisgarh Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट; बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 🔴 CG News: रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 3 साल की सजा और 26 हजार का जुर्माना 🔴 Chhattisgarh Farmer News: धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आर्थिक सहायता, फसल विविधीकरण पर सरकार का जोर 🔴 धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ चावल, 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम; रसोई से रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट 🔴 BJP News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति; छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 🔴 CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मिलेगा मुआवजा 🔴 Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंदे; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा 🔴 पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार 🔴 Chhattisgarh HSRP News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में एजेंसियां फिसड्डी, 42 लाख पुराने वाहन अब भी बिना HSRP के; जानें क्या है तय शुल्क 🔴 Chhattisgarh Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट; बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 🔴 CG News: रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 3 साल की सजा और 26 हजार का जुर्माना 🔴 Chhattisgarh Farmer News: धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आर्थिक सहायता, फसल विविधीकरण पर सरकार का जोर 🔴 धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ चावल, 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम; रसोई से रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट 🔴 BJP News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति; छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 🔴 CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मिलेगा मुआवजा 🔴 Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंदे; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा 🔴 पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News: बालोद पुलिस और ANTF का बड़ा एक्शन, 6 लाख रुपए की नशीली ...
Crime News: बालोद पुलिस और ANTF का बड़ा एक्शन, 6 लाख रुपए की नशीली टैबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक, स्कूटी और मोबाइल जब्त
अपराध

Crime News: बालोद पुलिस और ANTF का बड़ा एक्शन, 6 लाख रुपए की नशीली टैबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक, स्कूटी और मोबाइल जब्त

Samachar Cafe Desk 29 October 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये मूल्य की Nitrosun-10 (नशीली टैबलेट) की 1,500 गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी इन प्रतिबंधित गोलियों को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 अक्टूबर को बालोद थाने के निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तांदुला नदी के किनारे रामघाट मंदिर के पास कुछ संदिग्ध युवक बाइक और स्कूटी पर नशीली दवाइयां लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और ANTF की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और तीन संदिग्धों को धर दबोचा।

ओडिशा से ला रहे थे नशीली खेप

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन चावला, आशीष निर्मलकर और किशन बहादुर उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से नाइट्र्राजेपम (Nitrosun-10) की 1,500 टैबलेट, नकद राशि, दोपहिया वाहन (बाइक और स्कूटी) तथा मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह नशीली खेप ओडिशा के भुवनेश्वर से लेकर आए थे।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

बालोद थाने में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 की धारा 22 (ग) के तहत गंभीर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और ये दवाइयां प्रदेश में किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थीं।