Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh HSRP News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में एजेंसियां फिसड्डी, 42 लाख पुराने वाहन अब भी बिना HSRP के; जानें क्या है तय शुल्क 🔴 Chhattisgarh Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट; बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 🔴 CG News: रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 3 साल की सजा और 26 हजार का जुर्माना 🔴 Chhattisgarh Farmer News: धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आर्थिक सहायता, फसल विविधीकरण पर सरकार का जोर 🔴 धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ चावल, 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम; रसोई से रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट 🔴 BJP News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति; छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 🔴 CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मिलेगा मुआवजा 🔴 Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंदे; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा 🔴 पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार 🔴 Chhattisgarh HSRP News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में एजेंसियां फिसड्डी, 42 लाख पुराने वाहन अब भी बिना HSRP के; जानें क्या है तय शुल्क 🔴 Chhattisgarh Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट; बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 🔴 CG News: रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 3 साल की सजा और 26 हजार का जुर्माना 🔴 Chhattisgarh Farmer News: धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आर्थिक सहायता, फसल विविधीकरण पर सरकार का जोर 🔴 धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ चावल, 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम; रसोई से रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट 🔴 BJP News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति; छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 🔴 CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मिलेगा मुआवजा 🔴 Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंदे; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा 🔴 पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन ड...
पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार
छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार

Samachar Cafe Desk 29 October 2026
Share :

राजधानी रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए युवाओं से जल और जंगल बचाने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की।

1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को मिला सम्मान

समारोह के दौरान राज्यपाल ने प्रदेशभर से चयनित कुल 1122 प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें 405 स्काउट्स, 528 गाइड्स, 64 रोवर्स और 125 रेंजर्स शामिल रहे। राज्यपाल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में प्रभावी साबित हो रही हैं। उन्होंने बस्तर क्षेत्र से आए प्रतिभागियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में शांति स्थापित हुई है और क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ये हुए सम्मानित

कार्यक्रम में स्काउटिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले चुनिंदा सदस्यों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया:

सर्वश्रेष्ठ स्काउटर: योगेश्वर प्रसाद गांगुली (बालोद)

सर्वश्रेष्ठ गाइडर: तनुजा बंजारे एवं लता वैष्णव (महासमुंद)

सर्वश्रेष्ठ रोवर: राजमणि बंजारे एवं चंद्रशेखर पंकज

सर्वश्रेष्ठ रेंजर: कुमारी विभूति वर्मा एवं कुमारी कृति बिजौर

सर्वश्रेष्ठ स्काउट: ईश साहू, हरीश कुमार खोटे एवं राजवीर भट्ट

सर्वश्रेष्ठ गाइड: दिव्या पटेल एवं दीप्ति पटेल

इसके अलावा, दीर्घकालीन सेवाओं के लिए शैलेंद्र मिश्रा, आनंद राम बघेल, पवन कुमार नायक, विनोद कुमार हथेल, शशि बंछोर और रजनी रेड्डी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीपिंग सेरेमनी के तहत लोकभवन में पदस्थ एडीसी उदित पुष्कर (IPS) को रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।