अपनी पसंद की खबर खोजें
गरियाबंद जिले में बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान ने धान खरीदी से पहले किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिन खेतों में किसानों ने मेहनत कर फसल तैयार की थी, वे अब मौसम की मार झेल रहे हैं। साइक्लोन अर्नब के असर से देवभोग क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है।
फसल बचाने के लिए संघर्ष कर रहे किसान
घुटने भर पानी में खड़े किसानों की तस्वीरें उनकी परेशानी बयां करने के लिए काफी हैं। पानी से भरे खेतों में किसान एक-एक पौधे को सहेजने में जुटे हैं और कई पौधों को एक साथ बांधकर फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह तस्वीर देवभोग तहसील के सिनापाली गांव की है, जहां किसान कपड़े की रस्सी से धान के पौधों को खड़ा कर रहे हैं, ताकि खेतों में भरे पानी से बालियां सड़ने न पाएं।