Samachar Cafe
Breaking
🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी 🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Voter List Controversy : दुर्ग जिले की मतदाता सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो... 🔴 Union Ministers Chhattisgarh Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, विकास योजनाओं को गति देने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे छह केंद्रीय मंत्री 🔴 Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो 🔴 CG EOW and ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय और ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश; दस्तावेजों की जांच जारी 🔴 Railway Parcel App : बिलासपुर में बुकिंग से डिलीवरी तक, सब कुछ घर बैठे 🔴 Cyclone Damages Crops : 'अर्नब' के असर से धान की फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो...
Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
अपराध

Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 31 October 2026
Share :

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (सल्की सुअर/सालखपरी) की तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से करीब 14 किलो पैंगोलिन की खाल और शल्क (Scales) बरामद किए गए हैं। वन विभाग अब इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है।

घेराबंदी कर पकड़े गए तस्कर

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग पैंगोलिन की खाल और शल्क की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गीदम थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर पहले तीन आरोपियों को पकड़ा। इसके बाद की गई पूछताछ और निशानदेही पर जावंगा के पास दबिश देकर तीन अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा गया।

वाहन की स्टेपनी में छिपाकर रखी थी खाल

तलाशी के दौरान आरोपियों के वाहन की स्टेपनी के पास बोरी में छिपाकर रखी गई पैंगोलिन की खाल और शल्क बरामद हुए। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए ये शल्क करीब छह से सात पैंगोलिन के शिकार से जुटाए जाने की आशंका है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

इस मामले में पकड़े गए छह आरोपियों की पहचान लक्ष्मण तेलाम, दीपक, मासा मूर्ति, हेमंत वासम, कुहरम भीमा और मासाराम मंडावी के रूप में हुई है। इनमें से पांच आरोपी बीजापुर जिले के और एक आरोपी दंतेवाड़ा जिले का निवासी है।

यह पूरी कार्रवाई डीएफओ रंगनाथा राधाकृष्णा वाय और एसडीओ शिवेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। इस ऑपरेशन में गीदम रेंजर शिव टंडन, बचेली रेंजर डॉ. प्रीतेश पांडेय, डिप्टी रेंजर के. राजू और बीट गार्ड लक्ष्मी प्रसाद चालकी सहित अन्य वन कर्मी शामिल रहे। फिलहाल, वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इन पैंगोलिन का शिकार कहां किया गया था और इस खाल को आगे किन अंतरराष्ट्रीय या स्थानीय तस्करों तक पहुंचाया जाना था।