Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh HSRP News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में एजेंसियां फिसड्डी, 42 लाख पुराने वाहन अब भी बिना HSRP के; जानें क्या है तय शुल्क 🔴 Chhattisgarh Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट; बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 🔴 CG News: रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 3 साल की सजा और 26 हजार का जुर्माना 🔴 Chhattisgarh Farmer News: धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आर्थिक सहायता, फसल विविधीकरण पर सरकार का जोर 🔴 धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ चावल, 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम; रसोई से रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट 🔴 BJP News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति; छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 🔴 CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मिलेगा मुआवजा 🔴 Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंदे; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा 🔴 पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार 🔴 Chhattisgarh HSRP News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में एजेंसियां फिसड्डी, 42 लाख पुराने वाहन अब भी बिना HSRP के; जानें क्या है तय शुल्क 🔴 Chhattisgarh Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट; बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 🔴 CG News: रेत के अवैध परिवहन पर कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी को 3 साल की सजा और 26 हजार का जुर्माना 🔴 Chhattisgarh Farmer News: धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आर्थिक सहायता, फसल विविधीकरण पर सरकार का जोर 🔴 धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ चावल, 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम; रसोई से रेस्टोरेंट तक बिगड़ा बजट 🔴 BJP News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति; छत्तीसगढ़ के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी 🔴 CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मिलेगा मुआवजा 🔴 Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंदे; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर और बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा 🔴 पर्यावरण संरक्षण और जल-जंगल बचाने में आगे आएं युवा, राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किए राज्य पुरस्कार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur News: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ...
Raipur News: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, हालात की ली जानकारी
छत्तीसगढ़

Raipur News: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, हालात की ली जानकारी

Samachar Cafe Desk 29 October 2026
Share :

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दूरभाष पर चर्चा कर चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर प्रदेश की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में हो रही बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों की पूरी जानकारी दी।

फिलहाल बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश जरूर हो रही है, लेकिन अभी तक राज्य में कहीं से भी बाढ़ जैसी स्थिति या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी बात कर चक्रवात की स्थिति का जायजा लिया है और केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।