Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त; महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच 🔴 Bastar Education Model: जावंगा एजुकेशन सिटी से बदल रही जनजातीय बच्चों की जिंदगी, NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा 🔴 Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार 🔴 CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित 🔴 CG Govt Recruitment: सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट 🔴 AI Data Labeling News: बलरामपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार 🔴 CG Cabinet Decision: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - 🔴 Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन किया जब्त 🔴 Raipur Meat Ban: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर जब्ती की कार्रवाई 🔴 Road Action: तीन महीने में खराब हुई 43 लाख की सड़क पर चला बुलडोजर, ठेकेदार को दोबारा निर्माण के निर्देश 🔴 Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त; महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच 🔴 Bastar Education Model: जावंगा एजुकेशन सिटी से बदल रही जनजातीय बच्चों की जिंदगी, NEET से IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा 🔴 Sports News CG: अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद, बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार 🔴 CG Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में रामविचार नेताम शामिल, छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की राशि आवंटित 🔴 CG Govt Recruitment: सरकारी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा के बाद 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट 🔴 AI Data Labeling News: बलरामपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार 🔴 CG Cabinet Decision: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - 🔴 Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन किया जब्त 🔴 Raipur Meat Ban: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर जब्ती की कार्रवाई 🔴 Road Action: तीन महीने में खराब हुई 43 लाख की सड़क पर चला बुलडोजर, ठेकेदार को दोबारा निर्माण के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ AI Data Labeling News: बलरामपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव...
AI Data Labeling News: बलरामपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़

AI Data Labeling News: बलरामपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Samachar Cafe Desk 30 September 2026
Share :

रामानुजगंज, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में नई पहल करने जा रहा है। जिले में प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षित ग्रामीण युवाओं और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को एआई आधारित रोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रिज्मा एआई के साथ हुआ एमओयू

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज और प्रिज्मा एआई के बीच सेंटर की स्थापना के लिए गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, प्रिज्मा एआई के सीईओ डॉ. श्रीराम अय्यर, सीओओ अमिताभ राय चौधरी, सीटीओ विनीत कुमार झा तथा स्व-सहायता समूह की सदस्य सपना और अनुजा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

10 सीटों से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

पायलट चरण में बलरामपुर में 10 सीटों वाला सेंटर शुरू किया जाएगा। यहां एक समर्पित प्रशिक्षक और गुणवत्ता पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। चयनित प्रतिभागियों को एआई साक्षरता, डिजिटल कौशल, डेटा लेबलिंग, इमेज एवं ऑब्जेक्ट टैगिंग, वर्गीकरण, सत्यापन और गुणवत्ता समीक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की पहचान, छंटनी और चयन के लिए एक संरचित प्रणाली अपनाई जाएगी।

लखपति दीदियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने की पहल

कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज चंदन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 12वीं उत्तीर्ण और स्नातक सदस्यों वाले बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह हैं। इनमें कई महिलाएं स्मार्टफोन और कंप्यूटर के इस्तेमाल में दक्ष हैं। नया केंद्र पारंपरिक आजीविका से जुड़ी महिलाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मदद करेगा। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक और नियमित आय के अवसर मिल सकेंगे और लखपति दीदी के लक्ष्य को भी गति मिलने की उम्मीद है।

प्रिज्मा एआई उठाएगा तकनीकी और प्रशिक्षण का खर्च

एमओयू के अनुसार सेंटर की तकनीक, संचालन, प्रशिक्षण, गुणवत्ता पर्यवेक्षण, प्रतिभागियों के पारिश्रमिक, प्रोत्साहन राशि और इंटरनेट कनेक्टिविटी से संबंधित पूरा खर्च प्रिज्मा एआई द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन परिसर और बुनियादी ढांचे की पहचान, हितग्राहियों के चयन, एनआरएलएम एवं कौशल विकास विभागों के साथ समन्वय तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेगा।

यह पहल विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के नए अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है।