Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Cultural Evening : सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पलक मुच्छल और अनुराग शर्मा के गानों पर झूमे दर्शक 🔴 Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए समापन समारोह में शामिल 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आज नवा रायपुर के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की दहाड़, सेंध लेक में एयर शो के लिए ट्रैफिक और रूट चार्ट जारी 🔴 Crime News : मां के साथ अवैध संबंध के शक में बाप-बेटे ने युवक के सिर पर हथौड़े से किए कई वार 🔴 Amit Shah Chhattisgarh Visit 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को पहुंचेंगे रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल और अस्पताल का करेंगे उद्घाटन 🔴 NCDC 93rd Meeting New Delhi : राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न, मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav Air Show 2026 : सेंध लेक में भारतीय वायु सेना के एयर-शो ने बिखेरा अदम्य शौर्य का जलवा, राज्यपाल रमेन डेका और दर्शकों ने देखा रोमांचक नजारा 🔴 BJP MLA Purandar Mishra Press Release : राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व को समझें, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान करने के लिए कांग्रेस मांगे माफी - पुरन्दर मिश्रा 🔴 Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, लाल आतंक से मुक्ति के बाद नए युग में प्रवेश कर रहा प्रदेश 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Inauguration : विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 Cultural Evening : सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पलक मुच्छल और अनुराग शर्मा के गानों पर झूमे दर्शक 🔴 Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए समापन समारोह में शामिल 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आज नवा रायपुर के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की दहाड़, सेंध लेक में एयर शो के लिए ट्रैफिक और रूट चार्ट जारी 🔴 Crime News : मां के साथ अवैध संबंध के शक में बाप-बेटे ने युवक के सिर पर हथौड़े से किए कई वार 🔴 Amit Shah Chhattisgarh Visit 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को पहुंचेंगे रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल और अस्पताल का करेंगे उद्घाटन 🔴 NCDC 93rd Meeting New Delhi : राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न, मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav Air Show 2026 : सेंध लेक में भारतीय वायु सेना के एयर-शो ने बिखेरा अदम्य शौर्य का जलवा, राज्यपाल रमेन डेका और दर्शकों ने देखा रोमांचक नजारा 🔴 BJP MLA Purandar Mishra Press Release : राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व को समझें, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान करने के लिए कांग्रेस मांगे माफी - पुरन्दर मिश्रा 🔴 Chhattisgarh Foundation Day 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, लाल आतंक से मुक्ति के बाद नए युग में प्रवेश कर रहा प्रदेश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम राजनीति BJP MLA Purandar Mishra Press Release : राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व ...
BJP MLA Purandar Mishra Press Release : राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व को समझें, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान करने के लिए कांग्रेस मांगे माफी - पुरन्दर मिश्रा
राजनीति

BJP MLA Purandar Mishra Press Release : राहुल गांधी पहले शिवतत्त्व को समझें, सनातन संस्कृति और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान करने के लिए कांग्रेस मांगे माफी - पुरन्दर मिश्रा

Samachar Cafe Desk 02 November 2026
Share :

रायपुर - राहुल गांधी जी द्वारा रामलीला मैदान में भगवान शिव की बारात और तांडव का उल्लेख करना कई सवाल खड़े करता है। भगवान भोलेनाथ की बारात समरसता, सद्भाव और सामाजिक एकात्मता का प्रतीक है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का स्थान है। हम शिवजी की बारात में सहर्ष शामिल होंगे, लेकिन तांडव को राजनीतिक अराजकता से जोड़ने की मानसिकता का समर्थन नहीं कर सकते। भगवान शिव का तांडव सनातन धर्म का गहन आध्यात्मिक दर्शन है, कोई राजनीतिक नारा नहीं। राहुल गांधी जी को पहले शिवतत्त्व समझना चाहिए और सनातन संस्कृति को बार-बार आहत करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस का देशहित की बात करना भी समझ से परे है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, 1 नवंबर जैसे गौरवशाली अवसर का बहिष्कार कर कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों की भावनाओं का अपमान किया है। कांग्रेस को प्रदेशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं 1 नवंबर 1984 को हुए सिख नरसंहार की दर्दनाक घटना भी देश के इतिहास का एक काला अध्याय है। कांग्रेस को उस घटना की जिम्मेदारी और अपने नेताओं की भूमिका पर जवाब देना चाहिए। एक ओर कांग्रेस इतिहास की घटनाओं पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का बहिष्कार करती है। यह दोहरा रवैया उसकी मानसिकता को उजागर करता है।

रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की भीड़ के दावों पर भी सवाल हैं, जबकि मैदान की कुल क्षमता लगभग 45 हजार बताई जाती है और उसका एक बड़ा हिस्सा मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं में उपयोग होता है। कांग्रेस को अपने दावों की वास्तविकता स्पष्ट करनी चाहिए।

कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास सत्ता में रहते हुए आपातकाल लगाने और सत्ता से बाहर रहने पर राजनीतिक अस्थिरता एवं भ्रम का माहौल बनाने के आरोपों से घिरा रहा है। आज भी राहुल गांधी और कांग्रेस देश के ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय राजनीतिक टकराव को बढ़ावा दे रहे हैं।

देश को अराजकता नहीं, एकता चाहिए; राजनीतिक स्वार्थ नहीं, राष्ट्रहित चाहिए। सनातन संस्कृति, सिख समाज के सम्मान और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।