अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 14 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर के लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ 'दीपावली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित तमाम आमंत्रित अतिथियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की बधाई दी। इस गरिमामयी अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और पारंपरिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली:
समारोह का मुख्य आकर्षण गायक पृथ्वी तांड़ी एवं गौतम विश्वास द्वारा असम के प्रख्यात गायक डॉ. भूपेन हजारिका के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने कार्यक्रम को एक विशेष भावनात्मक रंग दिया। इस दौरान राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा तथा पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने भी अपनी सुमधुर गायन प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, रिकेश सेन, संपत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।