अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 14 नवंबर 2026। जल, जंगल और जमीन पर अधिकार, जनजातीय अस्मिता तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जो ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था, उसने देशभर के आदिवासियों को शोषण के खिलाफ संगठित होने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अदम्य प्रेरणा दी थी। उन्होंने एक ऐसे समाज का सपना देखा था, जहाँ आदिवासी समुदाय अपने प्राकृतिक संसाधनों पर पूर्ण अधिकार के साथ सम्मानजनक जीवन जी सके और अपनी विशिष्ट संस्कृति को बचाते हुए निरंतर आगे बढ़ सके।
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार भगवान बिरसा मुंडा की इसी व्यापक सोच को धरातल पर उतारते हुए जनजातीय विकास को एक नई और तेज गति दे रही है। राज्य सरकार का मुख्य फोकस जनजातीय समाज के अधिकारों की कानूनी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, आजीविका के नए साधन और दूरदराज के अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने पर है।
भगवान बिरसा मुंडा के सपनों के समाज में अधिकार, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता एक-दूसरे के पर्याय थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत और सामुदायिक वनाधिकार पट्टों का बड़े पैमाने पर वितरण किया है:
जनजातीय बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं:
दुर्गम वनांचलों में स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है। पीएम-जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स पूरी तरह सक्रिय हैं, जो घर-द्वार पर प्राथमिक जांच, दवाइयां और गंभीर मामलों में उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक रेफर करने की सुविधा प्रदान कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती बस्तर संभाग में रही है। लेकिन नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर के दूरदराज के गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुँच रही हैं। 'नियद नेल्ला नार' योजना इस परिवर्तन में सबसे बड़ा मददगार साबित हुई है। इस योजना के तहत दर्जनों गांवों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, राशन और किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इन क्षेत्रों में नई सड़कों के निर्माण, 112 मोबाइल टावर, 107 आंगनबाड़ी केंद्रों और 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से बस्तर का यह अंचल अब मुख्यधारा की प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ गया है।
बस्तर में विकास का तात्पर्य केवल कंक्रीट की संरचनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन, हस्तशिल्प, लोक परंपराओं, खाद्य प्रसंस्करण और वन-आधारित उद्यमों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में दिख रहा यह बहुआयामी विकास इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए जनजातीय समाज को सशक्त, स्वावलंबी और 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण में बराबर का भागीदार बना रही है।